BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Dubai, money • गोरखपुर / चरगांवा • 23-03-2026

दुबई से कमाकर लौट रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने सुंघाया नशीला पदार्थ, ट्रांसपोर्टनगर के पास कैंट पुलिस ने दबोचा, एक गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश में जुटी पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क। दुबई से कमाकर घर लौट रहे एक युवक को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। बदमाश उसका महंगा मोबाइल और नकदी छीनकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई कैंट पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक आरोपी को कार समेत ट्रांसपोर्टनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवरा तुर्क चारा सहाय का पूरा निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई।

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पथरवा गांव निवासी जुवेदा खातून ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति ताज मोहम्मद दुबई में रहकर काम करते हैं। वह रात में लखनऊ पहुंचे थे। वहां से बस पकड़कर गोरखपुर स्टेशन पर तड़के सुबह 3.24 बजे पहुंचे थे। यहां तक दोनों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।

उन्होंने यह बताया था कि अब कुशीनगर के लिए सवारी खोज रहे हैं। परेशान पत्नी ने घटना की जानकारी गोरखपुर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मोबाइल का लोकेशन रेलवे स्टेशन ही आया। इसके बाद सीसी टीवी कैमरे देखे गए तो एक कार में उन्हें बैठाते हुए देखा गया। सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार की जांच की तो पता चला कि कार को बलिया से कुछ दिन पहले ही बेचा गया है। इसके बाद सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी की तो एक आरोपी ट्रांसपोर्टनगर के पास के मिल गया।

Image Source Here...

आरोपी अर्जुन ने पूछताछ में अपने साथी का नाम बताते हुए यह भी बताया कि अपहृत को उन लोगों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। अहिरौली के पास पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि एक लावारिस हाल में शख्स पड़ा था। जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच करने पर उसकी पहचान ताज मोहम्मद के रूप में हुई गई। घटना के पर्दाफाश करने वाली टीम में गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार पांडेय, पैडलेगंज चौकी इंचार्ज आशीष दुबे, कांस्टेबल मंगलदीप व संजीत की मुख्य भूमिका रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस