BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chinese manjha • गोरखपुर / चरगांवा • 06-04-2026

चाइनीज मांझा से युवक घायल, पड़ोसी से विवाद, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। तिवारीपुर इलाके में चाइनीज मांझे से एक युवक घायल हो गया। युवक अपने घर की छत पर टहल रहा था। उसी दौरान बगल के घर के कुछ युवक पतंग उड़ा रहे थे। तभी पतंग का मांझा वामिक की गर्दन में फंस गया। मांझा खींचने से वह घायल हो गया।

इसकी शिकायत वामिक के पिता मिराज अहमद ने पतंग उड़ाने वाले युवक के घर जाकर की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई। यह मामला तिवारीपुर के भरपुरवा मोहल्ले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भरपुरवा निवासी मिराज अहमद का बेटा वामिक शनिवार को अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इमामुद्दीन के बेटे और उनके कुछ साथी चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे।

मिराज अहमद ने आरोप लगाया कि उड़ती पतंग का मांझा अचानक वामिक की गर्दन में फंस गया। जिससे वह घायल हो गया। चाइनीज मांझा पहले से ही खतरनाक माना जाता है और कई बार ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं।

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने इस बात की शिकायत पड़ोसियों से की, तो बात बढ़ गई और विवाद हो गया। मिराज अहमद का आरोप है कि इसके बाद इमामुद्दीन, उनकी पत्नी गुलशन, बेटे और अन्य लोग हॉकी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट की।

इस हमले में वामिक को गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में घरवालों ने युवक को बेड पर लेटा दिया। कुछ ही देर में फर्श पर युवक के खून से लाल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Image Source Here...

CCTV में कैद हुई घटना

परिवार का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार डर के माहौल में है।

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत

वहीं, दूसरी तरफ से भी मामला सामने आया है। गुलशन की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें मिराज अहमद और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। यानी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के साथ ही तिवारीपुर इलाके में एक बार फिर चाइनीज मांझे के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक यहां से कोई मांझा बरामद नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की घटनाएं लगातार लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस