BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ghazipur, tower • गोरखपुर / चरगांवा • 16-04-2026

टॉवर पर चढ़ी गाजीपुर की युवती, ट्रैफिक विभाग के दरोगा से शादी कराने की जिद

रूरल न्यूज नेटवर्क।  ट्रैफिक विभाग के दरोगा से शादी कराने की जिद में एक युवती मोबाईल के टॉवर चढ़ गई और करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। गुरुवार को मॉर्निंग ड्यूटी पर निकले एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद उसने अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवती गाजीपुर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि गोरखपुर में तैनात एक दरोगा ने उसे शादी का झांसा दिया। बाद में इंकार करने लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को नीचे उतारने प्रयास किया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। अंत में संबंधित दरोगा को बुलाया गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समझा कर उसे नीचे उतारा और थाने लेकर गई। मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवती गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।बुधवार को वह दरोगा से मिलने गोरखपुर आई थी। लेकिन वह मिलने से मना कर दिया। गुरुवार की भोर करीब तीन से चार बजे के बीच वह गोरखनाथ क्षेत्र में एक टेलीफोन टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर अफसर पहुंच गए। उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

टॉवर पर से ही जोर-जोर से चिल्ला कर बोलने लगी। उसने मुझसे शादी का वादा किया और फिर अब मुकर गया है। अगर शादी नहीं करता है तो टॉवर से कूद कर जान दे दूंगी।

गाजीपुर में कराया था FIR

 युवती का आरोप है कि गोरखपुर में तैनात यातायात पुलिस के दारोगा का दरोगा कई वर्षों से रिश्ते में था और उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस मामले में युवती ने 21 मई 2025 को गाजीपुर के नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Image Source Here...

ट्रैफिक इंस्पेक्टर बोला- शादी का दबाव बनाती है

साथ ही उसने धमकी दिए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। घटना की सूचना पर संबंधित दारोगा को मौके पर बुलाया गया। उसने शादी से साफ इनकार करते हुए बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है और युवती उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

करीब चार घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर युवती को सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लाया गया। गोरखनाथ थाना के सीओ रवि कुमार ने बताया कि गाजीपुर पुलिस को सूचना दे गई है। युवती को सुरक्षित नीचे उतारा लिया गया है। दोनों ने पूछताछ की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस