BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, AAP • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

बिजली समस्या को लेकर AAP ने किया प्रदर्शन, पावर हाउस पर नारेबाजी, ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में शुक्रवार को शास्त्री चौक स्थित पावर हाउस पर बिजली कटौती, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और बिजली मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की खींचतान भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं।

Image Source Here...

प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें बिजली कटौती बंद करने, लोगों को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने, बिजली दरों में बढ़ोतरी रोकने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के समय में बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। कई जगहों पर घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली का पूरा बिल जमा कर रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कटौती का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। घरों में रहने वाले लोगों के साथ व्यापारी, किसान और पढ़ाई करने वाले छात्र भी बिजली समस्या से परेशान हैं।

स्मार्ट मीटर और ज्यादा बिल आने की शिकायतें उठाईं

जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लोगों की शिकायत है कि बिजली बिल अचानक ज्यादा आ रहे हैं और मीटर रीडिंग को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय से समाधान किया जाना चाहिए।

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली लोगों की जरूरत से जुड़ी सुविधा है। लोगों को सही बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए और बिल से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाना चाहिए। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान जिला महासचिव राघवेन्द्र प्रताप, आशीष कुशवाहा, राजेश राजभर, गोविंद कुमार गौतम, दीपक तिवारी, रीतू सागर, धनंजय श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, महेन्द्र कुमार पासवान, मोहम्मद कलीम, अमिताभ जायसवाल, आकाश सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस