BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, ABC cable • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

ओवरलोड से जल गई एबीसी केबल, पोल से निकली आग की लपटें, 200 घरों की बिजली हुई प्रभावित

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में गर्मी बढ़ते ही बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ने लगा है। रविवार देर शाम सूर्यकुंड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के शहीद अब्दुल्ला नगर में ओवरलोड की वजह से एबीसी केबल में आग लग गई। सड़क किनारे लगे पोल पर अचानक केबल जलने लगी और आग की लपटें निकलने लगीं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बिजली विभाग ने तुरंत क्षेत्र की सप्लाई बंद कराई और कर्मचारियों को मौके पर भेजा।

घटना रविवार शाम करीब 8:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ रही बिजली खपत और ओवरलोड के चलते एबीसी केबल गर्म हो गई थी। कुछ देर बाद केबल से धुआं निकलने लगा और आग पकड़ ली। सड़क किनारे पोल पर आग लगने के कारण सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

बिजली काटकर शुरू किया गया मरम्मत कार्य

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले सप्लाई बंद कराई गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के बाद खराब हुई केबल की जांच शुरू की। इसके बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए मरम्मत का काम शुरू किया गया।

Image Source Here...

400 केवीए ट्रांसफार्मर बंद होने से 200 घर प्रभावित

केबल की मरम्मत के लिए इलाके में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को बंद करना पड़ा। इससे करीब 200 घरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि शहीद अब्दुल्ला नगर में एबीसी केबल में आग लगने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। जल्द ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस