BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Abhilipsa, song • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

अभिलिप्सा ने दो घंटे में 30 गाने गाए, शंख बजाकर शुरू किया गाना, फैंस में जबरदस्त उत्साह

रूरल न्यूज नेटवर्क। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अभिलिप्सा पंडा पहुंचीं। उनके कार्यक्रम को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह था। उन्हें एक झलक देखने के लिए लोग घंटों पहले से ही प्रेक्षागृह के बाहर और अंदर इंतजार करते नजर आए।

जैसे ही अभिलिप्सा पंडा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उनका जोरदार स्वागत किया गया। फैंस उनके पास आने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साह से भरा हुआ था।

Image Source Here...

शंख बजाकर की कार्यक्रम की शुरुआत

मंच पर पहुंचते ही अभिलिप्सा ने सबसे पहले शंख बजाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि- “मुझे गोरक्षनाथ की धरती पर आकर बहुत अच्छा लग रहा।” मैं गुरु गोरक्षनाथ की भूमि को सत सत नमन करती हूं। उनकी इस बात पर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपना गायन शुरू किया। करीब दो घंटे से ज्यादा समय में उन्होंने 30 से अधिक गाने गाए।

Image Source Here...

हर हर शंभू” पर बेकाबू हुए फैंस

जैसे ही उनका सबसे लोकप्रिय भजन “हर हर शंभू” शुरू हुआ, पूरा प्रेक्षागृह रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाकर माहौल को और भी खास बना दिया। फैंस गाने के साथ सुर मिलाते नजर आए।

इस दौरान पूरा हाल “ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत तक लोग पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा