BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Sangam Saree Centre • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

2 करोड़ का गबन करने का आरोपी गिरफ्तार, संगम साड़ी सेंटर से की थी हेरा फेरी, पुलिस ने ढूंढ निकाला

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में संगम साड़ी सेंटर से जुड़े 02 करोड़ रुपये के गबन मामले में कैंट पुलिस ने एक आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज रामपुर जंगल छितौनी निवासी रवि प्रताप विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Image Source Here...

मामला गोलघर और गोरखनाथ क्षेत्र में संचालित संगम साड़ी सेंटर और गीता होलसेल मार्ट से जुड़ा है। दुकान संचालिका वंदना टेकरीवाल ने पांच कर्मचारियों पर कैश और सामान के गबन का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर बिलिंग सॉफ्टवेयर में हेराफेरी की और लंबे समय तक बिल एडिट व डिलीट कर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया कि कई ग्राहकों को बिल नहीं दिया गया, जबकि कुछ मामलों में सादे कागज पर डुप्लीकेट बिल देकर लेनदेन छिपाया गया।

थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दुकान में कैशियर और सेल्समैन के रूप में कार्य करता था और बिलिंग प्रक्रिया में कूटरचना कर गबन को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के सामान और नकदी के गबन की पुष्टि की बात सामने आई है।

Image Source Here...

स्टॉक और बिलिंग रिकॉर्ड के मिलान के दौरान भारी अंतर मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी और बाद में दुकान छोड़कर भाग गए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस