• gorakhpur, cm yogi, Astrology, Vastu
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 01-06-2026
DDU में ज्योतिष, वास्तु और कर्मकांड कोर्स में एडमिशन शुरू, सेना में धर्मगुरु बनने का भी मौका, 4 जून तक करें अप्लाई
रूरल न्यूज नेटवर्क।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संस्कृत और
प्राकृत भाषा विभाग में ज्योतिष, वास्तु और कर्मकांड के पीजी
डिप्लोमा कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र
यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल dduguadmission.in पर जाकर ऑनलाइन
आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, फीस पेमेंट और
प्रिंट की सुविधा उपलब्ध है।इस एक साल के
प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 4 जून 2026 तय की गई है।
खास बात यह कि कोर्स कम्प्लीट करने के बाद भारतीय सेना (आर्मी) में धर्मगुरु की
नौकरी पाने में भी मदद मिल सकती है।
ग्रेजुएट होना जरुरी
इस कोर्स में एडमिशन लेने
के लिए छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम तीन साल का
ग्रेजुएट (स्नातक) होना जरूरी है। यह कोर्स पूरी तरह से रोजगार से जुड़ा हुआ है।इसे करने के बाद छात्र कर्मकांड और पूजा-अनुष्ठान के लिए
ट्रेंड पुरोहित बन सकते हैं, अपना ज्योतिष केंद्र खोल
सकते हैं और वास्तु एक्सपर्ट के रूप में करियर बना सकते हैं। सबसे खास बात यह है
कि भारतीय सेना (आर्मी) में धर्मगुरु की नौकरी पाने के लिए भी यह कोर्स बेहद
मददगार माना जाता है।
Image Source Here...
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
ऑनलाइन है। वेबसाइट पर जाकर छात्र रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, फीस जमा करने से लेकर अपने फॉर्म का प्रिंट आउट ले
सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते
अपना आवेदन पूरा कर लें और फीस की रसीद का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें। छात्र
किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 7080596669 पर फोन कर सकते हैं।
Share On :
×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा