BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, rain • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

गोरखपुर में भीषण गर्मी के बाद बारिश, ठंडी हवाओं से राहत मिली, कुछ देर बाद फिर धूप खिलने से तापमान बढ़ा, प्री-मानसून का अलर्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में सुबह से ही निकली तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद दोपहर के समय मौसम में अचानक बदलाव हुआ। बादल छाने के कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज रफ्तार में चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि यह बरसात कुछ ही समय के लिए हुई। कुछ देर बाद फिर से धूप निकल गया। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून के चलते किसी भी समय बारिश हो जा रही है।

Image Source Here...

प्री-मानसून बारिश से मिलेगी राहत

 मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते बादल बनने और बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। बारिश होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे दिन की गर्मी के साथ रात में महसूस हो रही उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी।

Image Source Here...

सात दिनों से 38 डिग्री के पार बना हुआ पारा

 गोरखपुर में जून की शुरुआत से ही गर्मी अपना असर दिखा रही है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान लगातार 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। 2 और 3 जून सबसे ज्यादा गर्म दिन रहे, जब अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 7 जून को तापमान में थोड़ी गिरावट आई और अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पिछले सात दिनों में तापमान ऐसा रहा

1 जून: अधिकतम 37.6°C, न्यूनतम 26.1°C

2 जून: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 25.7°C

3 जून: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 27.2°C

4 जून: अधिकतम 38.5°C, न्यूनतम 26.6°C

5 जून: अधिकतम 39.1°C, न्यूनतम 27.4°C

6 जून: अधिकतम 39.0°C, न्यूनतम 26.3°C

7 जून: अधिकतम 38.1°C, न्यूनतम 24.4°C

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:39
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा