BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, AIIMS, administration • गोरखपुर / चरगांवा • 18-04-2026

रात 7 बजे के बाद नहीं होंगे गंभीर मरीज रेफर, एम्स प्रशासन का सख्त निर्देश, नई व्यवस्था लागू

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स की इमरजेंसी से अब रात 7 बजे के बाद गंभीर मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। एम्स प्रशासन ने इस नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, एम्स की इमरजेंसी से शाम होते ही मरीजों को रेफर करने के मामले बढ़ जाते थे।

Image Source Here...

अक्सर बेड की कमी का हवाला देकर डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल या अन्य हायर सेंटर ले जाने को कहा जाता था। रात के समय रेफर किए जाने से बाहर के जिलों से आए मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती थी। उन्हें समझ नहीं आता था कि रात में कहां जाएं।

कई बार गार्डों की मदद से मरीजों को जबरदस्ती वार्ड से बाहर भी कर दिया जाता था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने पर भी रात में विशेषज्ञों का उपचार नहीं मिल पाता था। इसके अलावा, एम्स से रेफर किए गए कई मरीजों को जांच रिपोर्ट भी नहीं दी जाती थी, जबकि उनके परिजनों ने सीटी स्कैन या एमआरआई के लिए पैसे जमा कर दिए होते थे।

नई व्यवस्था के तहत, अब इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर सुबह वार्ड का राउंड लेते समय ही यह तय करेंगे कि किस मरीज को रेफर करना है या किसे एम्स में ही रखना है। रात में किसी भी मरीज को रेफर कर परेशान नहीं किया जाएगा। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अब इमरजेंसी के नए प्रभारी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही किसी अनुभवी डॉक्टर को इमरजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इमरजेंसी वार्ड में अब क्या बदलेगा

1- रात 7 बजे के बाद मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा

2- सुबह डॉक्टरों के राउंड में होगा निर्णय

3- जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर जोर

4. मरीजों और तीमारदारों की परेशानी कम करने पर फोकस

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस