BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, AIIMS, screening • गोरखपुर / चरगांवा • 06-03-2026

एम्स गोरखपुर करेगा नवजातों और छात्रों के कानों की स्क्रीनिंग

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स गोरखपुर ने नवजातों और स्कूली छात्रों के कानों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बच्चों में जन्मजात कारणों, संक्रमण या अनुपचारित कान की स्थितियों के कारण होने वाली स्पीच, भाषा और सीखने की समस्याओं को देखते हुए लिया गया है। एम्स का मानना है कि समय पर जांच और इलाज से इस समस्या को रोका जा सकता है।

गोरखपुर एम्स के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञों की जांच में सामने आया है कि बच्चों में श्रवण हानि (हियरिंग लॉस) की समस्या वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। यह बच्चों की सुनने की क्षमता, बोलने, भाषा विकास और याददाश्त को प्रभावित करती है, जिससे उनके सामाजिक विकास में बाधा आती है। एम्स की नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पंखुड़ी मित्तल ने बताया कि नवजातों में यह दिक्कत जन्मजात हो सकती है। इसके अतिरिक्त, संक्रमण और अनुपचारित कान की स्थितियाँ भी बच्चों में श्रवण हानि का कारण बन रही हैं।

डॉ. मित्तल ने जोर दिया कि यदि बीमारी की पहचान और इलाज समय पर शुरू हो जाए, तो बच्चों की सुनने की क्षमता को बचाया जा सकता है। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए ईएनटी विभाग ने जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Image Source Here...

इस पहल के तहत नवजातों सहित स्कूली बच्चों के कानों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें स्कूल-आधारित स्क्रीनिंग प्रमुख है। एम्स सही समय पर श्रवण संबंधी कठिनाइयों की पहचान कर उनका इलाज भी करेगा। डॉ. दत्ता ने बताया कि एम्स इस वर्ष की थीम 'फ्रॉम कम्युनिटीज टू क्लासरूम्स: हियरिंग केयर फॉर ऑल' के अनुरूप काम करेगा, जिसका उद्देश्य सुनने की अक्षमता और श्रवण यंत्रों से जुड़े झिझक को दूर कर बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने में मदद करना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस