BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Swachh Survey, Municipal Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 22-01-2026

स्वच्छ-सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को नंबर 1 बनाने का लक्ष्य:नगर आयुक्त

गोरखपुर नगर निगम के सदन हाल में बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने की। इस मौके पर नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी, सफाई से जुड़े कर्मचारी और सुपरवाइजर मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत स्वच्छता से जुड़ी नई पहल “बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ – तैयार हैं हम” के जोशीले नारे के साथ हुई। इस नारे ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों में नया उत्साह भर दिया। सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि गोरखपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर वन बनाया जाएगा और शहर को सेवन स्टार रेटिंग दिलाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। कार्यशाला के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकिट 2025-26 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों को बताया गया कि सर्वेक्षण में किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है और कैसे बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ मुख्य सड़कों तक सीमित न रहे, बल्कि हर वार्ड और हर गली तक पहुंचे। वार्ड स्तर पर लोगों के साथ नियमित बैठकें की जाएं, उनकी सफाई से जुड़ी समस्याओं को तुरंत हल किया जाए और हर घर से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। कूड़े को गीला और सूखा अलग-अलग इकट्ठा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही नालों और नालियों की नियमित सफाई के लिए माइक्रो प्लान बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त ने बाजार क्षेत्रों में लगे अवैध पोस्टर और होर्डिंग्स को तुरंत हटाने के आदेश दिए। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक करने को कहा गया।

उन्होंने यह भी कहा कि घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि यह अभियान सिर्फ सरकारी न होकर जन-आंदोलन बन सके। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर और मेट शामिल हुए। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ दोहराया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस