BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Air Force, doctor, AIIMS • गोरखपुर / चरगांवा • 26-02-2026

एयरफोर्स डॉक्टर एम्स गोरखपुर में करेंगे इलाज, पढ़ाएंगे भी, कार्यकारी निदेशक ने वाइस एडमिरल से की मुलाकात

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स और एयरफोर्स अस्पताल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके तहत, एयरफोर्स अस्पताल के डॉक्टर एम्स गोरखपुर में मरीजों का इलाज करेंगे और एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाएंगे। साथ ही, एयरफोर्स अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों को एम्स में भर्ती किया जाएगा।

Image Source Here...

इस सहयोग के तहत, एयरफोर्स अस्पताल के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं एम्स में ली जाएंगी। दोनों संस्थान मिलकर चिकित्सा शोध कार्यों को बढ़ावा देंगे। यह पहल मरीजों को बेहतर उपचार और छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक होगी। यह निर्णय बुधवार को एम्स की कार्यकारी निदेशक (ईडी) डॉ. विभा दत्ता और वाइस एडमिरल डॉ. आरती सरीन के बीच हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान एयर मार्शल संदीप थरेजा और महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं (वायु) भी मौजूद रहे। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि बैठक का उद्देश्य तृतीयक चिकित्सा सेवाओं, शैक्षणिक आदान-प्रदान और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग को मजबूत करना था। चर्चा में उन्नत चिकित्सा क्षमताओं के बेहतर उपयोग और विशेषज्ञता के साझा लाभ पर जोर दिया गया।

डॉ. मोहंती के अनुसार, रेफरल तंत्र को मजबूत कर मरीजों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय, अंतःविषय सहभागिता और संरचित शैक्षणिक संवाद के माध्यम से क्रॉस-स्पेशियलिटी लर्निंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। संयुक्त अनुसंधान पहलों का विस्तार करने और चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।

यह दौरा एम्स गोरखपुर के संस्थागत साझेदारी को सुदृढ़ करने और समन्वित विशेषज्ञता के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस