BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, hospital • गोरखपुर / चरगांवा • 16-05-2026

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सभी मरीज, तरबूज-मैगी खाने से बिगड़ी थी तबियत, जल्द रिपोर्ट जारी करेगी जांच टीम

रूरल न्यूज नेटवर्क। तरबूज के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सबकी हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। सिर्फ एक बुजुर्ग जो ज्यादा सीरियस थे, अभी एडमिट हैं। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि बुजुर्ग ही हालत भी अब कंट्रोल में है। डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज किया जा रहा। जैसे ही तबियत सामान्य होगी उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC) सहित अन्य डॉक्टरों की टीम को जांच के लिए गांव भेजा गया। रिपोर्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

Image Source Here...

डॉक्टर बीके सुमन ने बताया कि ऐसा नहीं है मैगी और तरबूज एक साथ खाने से कुछ हुआ है। दोनों का कनेक्शन नहीं हो सकता है। हो सकता है मैगी खराब हो या तरबूज ही दूषित हो। या फिर साफ- सफाई से मैगी बनाया न गया हो। हलांकि असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल यह मामला फूड पॉइजनिंग का ही लग रहा।

 क्यों होती फूड पॉइजनिंग

उन्होंने बताया कि फूड पॉइजिंग अक्सर बासी या दूषित खाना खाने से हो जाता है। जिसमें मरीज को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य दिक्कतें होती हैं। इसके बचाव के लिए तरबूज को काटने से पहले अच्छी तरह धोएं। कटे हुए तरबूज को 2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें। हमेशा ताजा फल काटें, पहले से कटे हुए तरबूज खरीदने से बचें।

वहीं मैगी के मामले में भी एक्सपायरी डेट चेक करें। कोई लोकल मैगी न खा लें। बनाते समय साफ- सफाई का खास ख्याल रखें। उसमें डालने वाली सब्जियों को भी ताजा ही डालें।

बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव के रहने वाले अमरनाथ पाण्डेय की बेटी अन्नू ने बताया कि बुधवार शाम को एक फेरी वाल तरबूज बेचने आया था। उससे हम लोगों ने तरबूज खरीद लिया। शाम करीब 8 बजे परिवार के सभी लोगों ने तरबूज खाया।

इसके करीब एक घंटे बाद बच्चों की जिद पर घर में मैगी बनी। मैगी को मेरे पिता अमरनाथ पाण्डेय (65), ताऊ बैजनाथ पाण्डेय (68), मेरी मां शैल कुमारी (63), भाई अंशु पाण्डेय (26), बहन पूर्णिमा पाण्डेय (25) ने खाई। इसके अलावा परिवार के ही बलराम पाण्डेय के बेटे वेदांत (3) और हन्नू (2), लक्ष्मीकांत पाण्डेय की बेटी नेहा, रिश्तेदार जगदीश दुबे (80), सौरभ त्रिपाठी (25) ने भी मैगी और तरबूज खाई थी। रात करीब 1 बजे एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

Image Source Here...

 झोलाझाप से दवाई ली

परिजन के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 1 बजे बच्चों ने उल्टियां शुरू कर दी। दस्त आने लगा। कुछ ही देर में घर के बड़े सदस्यों की भी तबीयत खराब होने लगी। उनको भी पेट दर्द, उल्टी-दस्त होने लगा। सबको सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। परेशानी बढ़ी तो परिजन ने गांव के ही एक झोलाझाप डॉक्टर से कुछ दवाइयां ली। लेकिन दवाई का कोई असर नहीं दिखा। परेशानी बढ़ती गई। सुबह होते होते तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों ने सबको स्थानीय सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोपहर बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सभी 11 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। डॉक्टर आरपी गौतम ने इलाज शुरू किया। डॉ.गौतम ने बताया- एक ही परिवार के 11 लोगों को भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस