BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Allegation, public, police station, press club • गोरखपुर / चरगांवा • 22-01-2026

कैंट थाना क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, 50 से अधिक परिवारों का जनजीवन प्रभावित, प्रेस क्लब में फूटा दर्द

रूरल न्यूज़ नेटवर्क, गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिंधडिया मोहल्ले में वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर अपनी पीड़ा सामने रखी। प्रेस वार्ता में सिंधडिया निवासी प्रदीप चौधरी ने बताया कि उनके मोहल्ले का मुख्य रास्ता, जिससे होकर लगभग 50 से अधिक परिवारों का आवागमन होता है, उसे संकुचित कर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि कुंवर गौरव सिंह उर्फ प्रिंस सिंह यह कहते हुए रास्ता रोक रहे हैं कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम हो चुकी है और अब वे जितना रास्ता देंगे, उतने में ही मोहल्लेवासियों को संतोष करना होगा। उन्होंने बताया कि महादेव झारखंडी, टुकड़ा नंबर-1 स्थित गाटा संख्या 364 व 366 में उनका पुस्तैनी मकान और सहन है और इसी रास्ते का उपयोग वर्षों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं।

Image Source Here...

मोहल्लेवासियों के अनुसार, पहले इस रास्ते की चौड़ाई लगभग 15 फीट थी, जिससे चार पहिया वाहनों सहित सामान्य आवागमन सुचारू रूप से होता था। लेकिन हाल के दिनों में जेसीबी मशीन लगाकर पहले छोड़ी गई बाउंड्री तोड़ दी गई और रास्ता धीरे-धीरे संकुचित कर दिया गया। विरोध करने पर पहले 8 फीट और फिर केवल 5 फीट रास्ता देने की बात कही गई, जो किसी भी दृष्टि से पर्याप्त नहीं है।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि 5 या 8 फीट चौड़े रास्ते से न तो चार पहिया वाहन निकल सकते हैं और न ही आपात स्थिति में एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं पहुंच पाएंगी। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना या जनहानि हो सकती है। उन्होंने इसे सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश बताया।

प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह रास्ता पूरे मोहल्ले और आगे बसे दर्जनों परिवारों की जीवनरेखा है। रास्ता बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ितों ने शासन और जिला प्रशासन से मांग की कि कथित भू-माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वर्षों पुराने 15 फीट चौड़े रास्ते को मुक्त कर यथावत बहाल किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस