BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Club director • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के सुपुत्र अम्बरीश को दी गई अंतिम विदाई, परिजनों-शुभेच्छुओं का लगा तांता, राजघाट पर हुआ दाह संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर के पार्क रोड पर रहने वाले अम्बरीश श्रीवास्तव (40) की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार और इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव करीब शाम चार बजे उनके आवास पर पहुंचा, तो वहां मौजूद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।

Image Source Here...

अम्बरीश की दीपाली से साल 2012 जून में शादी हुई थी। जबकि 11 जून को अम्बरीश का जन्मदिन भी पड़ता था। घर का माहौल बेहद गमगीन हो गया। जैसे ही परिजनों ने अम्बरीश का शव देखा, उनके बुजुर्ग पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वे अपने बेटे की लाश देखकर फफक पड़े। वहीं, छोटे भाई नितिन और दोनों बेटे अपने पिता के शव से लिपटकर रोने लगे। परिवार के इस दर्दनाक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अम्बरीश का छोटा बेटा वीर अपने चाचा नितिन से लिपटकर सिसकता रहा। भतीजे को इस तरह बिलखते देख नितिन भी खुद को संभाल नहीं पाए और उसे सीने से लगाकर रोने लगे। आसपास खड़ी महिलाएं और रिश्तेदार बच्चों का दर्द देखकर भावुक हो उठे और माहौल और भी मार्मिक हो गया।

Image Source Here...

पत्नी बोलीं- बच्चों का क्या होगा…

जब शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया जा रहा था, उस समय अंतिम दर्शन के दौरान एक और बेहद भावुक क्षण सामने आया। अम्बरीश की पत्नी दीपाली, अपनी ननद पारूल श्रीवास्तव (जो अहमदाबाद से आई थीं) से लिपटकर रोते हुए बार-बार यही कहती रहीं कि अब उनका और बच्चों का क्या होगा।

इसी बीच उनका बड़ा बेटा ईशान अपनी मां का हाथ पकड़कर बोला, “मां रोओ मत, मैं हूं ना। मैं पूरे परिवार को संभालूंगा।” आंखों में आंसू लिए बेटे के इन शब्दों ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया।

वहीं छोटा बेटा अपने चाचा से लिपटकर बार-बार पूछता रहा, “पापा को क्या हुआ? उन्हें उठाइए न चाचा।” यह सुनकर वहां मौजूद लोगों का दिल दहल उठा।

अम्बरीश की मौत की सूचना के बाद पार्क रोड स्थित आवास पर सुबह से ही लोगों का भीड़ लगना शुरू हो गया। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, जनप्रतिनिधि, छात्रनेता और परिचितों के साथ सैकड़ों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचने लगे।

पोस्टमार्टम के दौरान एम्स परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोपहर बाद करीब चार बजे जैसे ही उनका शव आवास पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ और बढ़ गई। अम्बरीश की शहर में एक अलग पहचान थी।

सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर बड़े आयोजनों तक उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी, यही वजह रही कि उनके निधन की खबर सुनते ही हर वर्ग के लोग उनके घर पहुंच गए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्था बनी रहे।

डेढ़ साल पहले लिया था पिस्टल का लाइसेंस

अम्बरीश श्रीवास्तव को करीब डेढ़ वर्ष पहले ही पिस्टल का लाइसेंस मिला था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने साथ रखते थे। शुक्रवार को कुसम्ही स्थित फार्महाउस पर भी पिस्टल उनके पास मौजूद थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसी पिस्टल से चली गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

  1. Image Source Here...

फार्महाउस पहुंचने पर कुछ परेशान दिखे थे

अम्बरीश शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुसम्ही स्थित अपने फार्महाउस पहुंचे थे। वह अकेले ही वहां गए थे। फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, उस समय वह कुछ डिस्टर्ब और चिंतित नजर आ रहे थे। उन्होंने पहुंचते ही वहां गायों को देखा और कुछ देर कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद वह धीरे-धीरे मकान की छत की ओर चले गए, जहां बाद में गोली चलने की घटना सामने आई। देर शाम शव का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर हुआ। छोटे भाई नितिन ने अम्बरीश की चिता को मुखाग्नि दी।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दुख जताया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कारोबारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं गोरखपुर के व्यवसायी अम्बरीश श्रीवास्तव के निधन से आहत हूं। शोक की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस