गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ अमेरिकी ब्लागर ने बनाया वीडियो,...
• gorakhpur, cm yogi, American blogger
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 09-06-2026
अमेरिकी ब्लागर ने बनाया वीडियो, टोनी क्लोर ने भजन गाया, टूरिज्म के लिए बेस्ट प्लेस गोरखपुर
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
अमेरिकी व्लॉगर टोनी क्लोर घूमने पहुंचे। यहां घूमते हुए एक वीडियो जारी किया।
इसमें वह शहर के नौका विहार, गीताप्रेस, इमामबाड़ा, गोरखनाथ मंदिर
और रेल म्यूजियम में विजिट करते दिखाई देते है।उन्होंने कहा, यहां की
संस्कृति और खूबसूरती ने मुझे हैरान कर दिया है। गोरखपुर के लोगों, टेराकोटा की
कलाओं और खाने की तारीफ की। टोनी क्लोर ने गोरखपुर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम
अकाउंट पर 3 दिन पहले यानी 6 जून को शेयर किया है।
वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं।
Image Source Here...
इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को
हजारों लोगों ने रिपोस्ट किया है। महज 2 दिनों के अंदर 1 मिलियन व्यू और
करीब 63 हजार लाइक आए हैं। इतना ही नहीं करीब 66 हजार लोगों ने
इसे शेयर भी किया है। 1300
से अधिक कमेंट किए गए हैं।टोनी क्लोर एक अमेरिकी ट्रेवल व्लॉगर हैं। जिसके इंटाग्राम
पर 46. 6K फॉलोवर्स हैं। हाल ही में
वे गोरखपुर घूमने आए। शहर की हर फेमस जगहों का विजिट कर यहां के रहन- सहन, परंपरा, इतिहास और
लोगों के बारे में जानकारी ली।
इसी दौरान उन्होंने टूरिस्ट
स्पॉट नौका विहार का सैर किया। अपने वीडियो में वे कहते हुए नजर आते हैं कि
ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस जगह से कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब ये जगह मुझे बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। यह जगह
अपने अंदर बहुत सी संस्कृतियां और इतिहास समेटे हुए है। यहां का खाना बहुत ही लजीज
है। गोरखपुर सच में बहुत खास है।
Image Source Here...
गीता वाटिका में गाया भजन
टोनी ने वीडियो
में धार्मिक पुस्तकों की गंगा गीता प्रेस भी भी अपने कैमरे में कैद किया। यहां के
इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि गीता प्रेस दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक
ग्रंथों का प्रोड्यूसर है। अब तक करीब 417 मिलियन किताबें
छाप चुका है। इस दौरान वे गीता वाटिका के अंदर भजन गाते हुए भी नजर आए।
जय श्री राम के नारे लगाए
वीडियो के अंदर टोनी पूरा
आनंद लेते हुए नजर आते हैं। लोगों के साथ बैठकर चाय पीना और जय श्री राम के नारे
लगाना उनके लगाव को दर्शाता है। इतना ही नहीं वे यहां के लोगों को भी जमकर तारीफ
करते हैं।
गोरखनाथ मंदिर भी घूमे
टोनी ने
गोरखनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया। इस दौरान वे कहते हुए नजर आते हैं कि जब आप भारत
में टूरिज्म के लिए सोचे तो यह जगह सबसे पहले आपके दिमाग में आना चाहिए।
टेराकोटा की कलाओं पर हुए
मोहित
टोनी को टेराकोटा की कलाओं
और वहां के कलाकारों ने मोहित कर दिया। जब उन्हें पता चला कि इसकी मांग विदेशों तक
है तब वे और हैरान हो गए। वह तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
वीडियो को खूब पसंद कर रहे
शहरवासी
टोनी के व्लॉगिंग वीडियो
को दूसरे लोगों के साथ- साथ शहर के लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अपने सोशल
मीडिया पर रिपोस्ट, स्टोरी, लाइक, कमेंट और शेयर के माध्यम से प्यार बरसा रहे हैं।
Share On :
×
15:57
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा