BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, extort money, medical • गोरखपुर / चरगांवा • 02-03-2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनकर एक मेडिकल संचालक से रुपये मांगने की कोशिश, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में साइबर जालसाजी का एक मामला सामने आया है। जालसाज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा बनकर एक मेडिकल संचालक से रुपये मांगने की कोशिश की। संचालक को बातचीत के दौरान संदेह हुआ तो उसने सीधे सीएमओ से संपर्क कर शिकायत की।इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीएमओ ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सीएमओ ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया

सीएमओ डॉ. राजेश झा की तहरीर के अनुसार, मोबाइल नंबर 8419022640 से अज्ञात व्यक्ति विभिन्न लोगों को फोन कर खुद को डॉ. राजेश झा बताते हुए धन की मांग कर रहा था। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यह नंबर उनका नहीं है और उनके नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच में सामने आया कि जिस नंबर से कॉल की जा रही थी। वह लखीमपुर खीरी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, तकनीकी सर्विलांस में पता चला है कि वर्तमान यह नम्बर महाराष्ट्र में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी से रुपये ठगे जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन धन उगाही का प्रयास स्पष्ट है।

Image Source Here...

सीओ कैंट के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सिम पंजीकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस