• gorakhpur, cm yogi, humanity, Soni Shukla, blood
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 10-04-2026
मानवता की मिसाल: सोनी शुक्ला ने रक्तदान कर बचाई जान, संस्था ने जताया आभार
रूरल न्यूज नेटवर्क,गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विधिक सलाहकार
समिति के सदस्य दयाराम सोनकर एडवोकेट के परिवार में बीती रात अचानक स्वास्थ्य संकट
की स्थिति उत्पन्न हो गई,
जब उनकी बहू की
तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी।
Image Source Here...
इस आपात स्थिति में संस्था के अनुरोध पर गोरखपुर जर्नलिस्ट
एसोसिएशन की पुरानी सदस्य श्रीमती सोनी शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए आज
फातिमा अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कार्य से मरीज को
समय पर उपचार मिल सका।
Image Source Here...
संस्था ने सोनी शुक्ला के इस निःस्वार्थ योगदान के लिए
उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही, उन्हें संस्था कार्यालय में सम्मानित किया गया
और आगामी हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मान सर्टिफिकेट प्रदान करने की
घोषणा की गई है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, अरुण
कुमार सिंह, अरकान आलम, उमेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, विनोद कुमार मिश्रा, अजीत
सिंह, प्रवीण
मद्धेशिया, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन उपाध्याय तथा संतोष तिवारी आदि
ने श्रीमती सोनी शुक्ला को बधाई दी और उनके इस सेवा कार्य की सराहना की।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में
सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत
बनते हैं।
Share On :
×
13:08
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा