BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, LLB, Controller of Examination • गोरखपुर / चरगांवा • 07-04-2026

युनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र ने परीक्षा नियंत्रक से की झडप, कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों से किया अभद्र व्यवहार, परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भराने का बना रहा था दबाव

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एलएलबी के एक छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। परीक्षा नियंत्रक ने आरोप लगाया की छात्र कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और हमको धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद 2 छात्र चंदन यादव लॉ प्रथम वर्ष, छात्र राहुल लॉ तृतीय वर्ष को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही इन दोनों छात्रों का विवि परिसर में प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब दो बजे विधि विभाग का छात्र चंदन यादव परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह के कार्यालय पहुंचा। वह राहुल कुमार समेत कुछ अन्य छात्रों के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के भरवाने का दबाव बना रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में चंदन यादव और परीक्षा नियंत्रक के बीच तू तू मैं मैं होता सुनाई पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने ये भी आरोप लगाया कि छात्र धरना देने और दिमाग ठीक करने की बात करता रहा।

वीडियो की शुरुआत में चंदन यादव परीक्षा फॉर्म भरवाने के लिए कहता है। लेकिन फॉर्म भरने की आखिरी डेट खत्म होने से परीक्षा नियंत्रक ने फॉर्म भरने से मना कर दिया।

जिसके बाद से चंदन ने परीक्षा नियंत्रक को इस्तीफा देकर यहाँ से चले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल पुरी तरह गरमा गया।

पहले परीक्षा नियंत्रक ने छात्र को कहा तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी नहीं है जो यहाँ से चला जाऊं, इसके जवाब में चंदन ने कहा “क्या तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है। दिमाग ठीक कर देंगे।” इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया।

शिकायत दर्ज, जांच शुरू

घटना के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नियंता को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार विश्वविद्यालय की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है। साथ ही इससे कर्मचारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

परीक्षा नियंत्रक ने मांग की है कि छात्र के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इस मामले में प्रॉक्टर डॉ. टीएन मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत कैंट थाने में दे दी गई है। किसी भी छात्र द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र के खिलाफ जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी विवादों में रह चुका है छात्र

एलएलबी छात्र चंदन यादव इससे पहले भी विश्वविद्यालय में विवादों के घेरे में रह चुका है। 30 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर बिना अनुमति के भीम आर्मी स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के बैनर तले ‘हम ले की रहेंगे आज़ादी, बीजेपी और आरएसएस से आजादी जैसे विवादित नारा लगाए दिखाई दिया था।

 

Image Source Here...

परीक्षा नियंत्रक का आरोप है कि छात्र नियमों के खिलाफ काम कराने की जिद पर अड़ा हुआ था। जब उसकी बात नहीं मानी गई, तो उसने गुस्से में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और कार्यालय में हंगामा करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी भी घबरा गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस