BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MBBS, IMA • गोरखपुर / चरगांवा • 11-03-2026

बेकाबू फॉर्च्यूनर से गई MBBS छात्र की जान, IMA प्रतिनिधि मंडल ने 12 लाख रुपए की आर्थिक मदद की

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से जान गंवाने वाले MBBS छात्र आकाश पांडेय के घर बुधवार को आईएमए का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। यह टीम डॉक्टर वाई सिंह के नेतृत्व में उनके पिता और परिवार से मिली। प्रतिनिधि मंडल को देखकर आकाश के पिता भावुक हो गए। इस दुःख की घड़ी में नेताओं ने उन्हें सांत्वना दी और उनका ढ़ाढ़स बढ़ाया। इतना ही नहीं IMA की ओर से पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई।

Image Source Here...

मृतक आकाश पांडेय बरवल माफी मेहदावल, संतकबीरनगर के रहने वाले थे। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर की पढाई कर रहे थे। चार मार्च को अपने दोस्त के घर से वापस लौटते वक्त एक बेकाबू फॉर्च्यूनर की जोरदार टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Image Source Here...

इस टक्कर में एक अन्य व्यक्ति बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की भी जान चली गई। टक्कर मारने वाले गोल्डन साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कारवाई में जुटी हुई है।

Image Source Here...

आईएमए सचिव डॉ. वाई सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा चिकित्सक समाज आकाश पांडे के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय की लड़ाई में आईएमए हर स्तर पर परिवार का सहयोग करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आकाश पांडे के परिवार को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आईएमए से जुड़े चिकित्सकों द्वारा हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क अथवा रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में सचिव डॉ. वाई सिंह के अतिरिक्त सह सचिव डॉ. दिनेश चंद्र एवं सह सचिव डॉ. अमरेश सिंह भी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस