BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, underpass, Nandanagar, railway • गोरखपुर / चरगांवा • 16-03-2026

नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा अंडरपास, 73 करोड 64 लाख रूपए की परियोजना को मिली मंजूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट (आकाश विहार डोमेस्टिक एरिया) की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 0.160 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इस परियोजना की शासन से स्वीकृति मिल गई है।

परियोजना की कुल लागत 73.64 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें पांच वर्षों का अनुरक्षण भी शामिल है। इसमें अधोगामी सेतु (अंडरपास) के निर्माण पर 26.45 करोड़ रुपये, भूमि अधिग्रहण और भवन ध्वस्तीकरण पर 34.61 करोड़ रुपये तथा सर्विस रोड निर्माण पर 12.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर जारी भी कर दी गई है। निर्माण और अनुरक्षण कार्य निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत कराया जाएगा।

इस अंडरपास बनने से नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। नंदानगर के लालू मौर्य और पंकज पासवान ने बताया कि उन्हें शहर से घर आने में घंटों क्रॉसिंग पर फंसे रहना पड़ता था। सैनिक कुंज के विजेंदर सिंह ने कहा कि ऑफिस से निकलते समय वह मित्रों से क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति पूछते थे और अधिक जाम होने पर अपनी कार ऑफिस पर छोड़कर ऑटो से आते थे। वर्तमान में इस क्रॉसिंग से कुछ अंतराल पर ट्रेनों के गुजरने से रेलवे गेट बंद हो जाता है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस कारण कई बार छोटे-मोटे विवाद और मारपीट की घटनाएं भी होती हैं।

Image Source Here...

पहले इस क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन एयरफोर्स ने नागरिक विमानों की उड़ान को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद अंडरपास निर्माण पर सहमति बनी। पीडब्ल्यूडी ने अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में फोरलेन सड़क के निर्माण को भी शामिल किया था, लेकिन तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए इसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है।

निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह गोरखपुर शहर का चौथा अंडरपास होगा, जिससे लगभग एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस