BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Husband, Instagram friend • गोरखपुर / चरगांवा • 08-01-2026

गोरखपुर में ननद के घर गई नाराज पत्नी:इंस्टाग्राम फ्रेंड से पति को हुआ प्यार, रखैल बनाकर घर लाया, 11वें दिन जेवर लेकर हो गई फरार

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दो बेटियां होने पर ससुराल में ताना मारा जाने लगा, बार-बार दहेज लाने का प्रेशर बनाया जाता था। पति और सास प्रताड़ित करते थे। इसलिए नाराज होकर प्रयागराज ननद के पास चली गई।

कुछ दिन बाद जब वापस आई तो पता चला कि इंस्टाग्राम फ्रेंड से पति को प्यार हो गया और उसे वह घर लाकर रखा था। विरोध करने पर पत्नी को पीटा गया। 11 दिन बाद महिला घर गहने और नकद लेकर फरार हो गई, इसके बाद से ही पति पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

कुछ दिन बाद जब महिला वापस ससुराल आई। तब पता चला कि इंस्टाग्राम के जरिए एक महिला से पति का संपर्क हो गया है। वह महिला अपने पति को छोड़कर मेरे हसबैंड के साथ घर पर रहने लगी। विरोध करने पर पति ने बोला कि गर्लफ्रेंड के बिना वह नहीं रह पाएगा।

तुमको कोई आपत्ति हो तो घर छोड़कर चले जाओ। पति के साथ ही सास भी मुझे प्रताड़ित करने लगी। रोज मुझे कमरे में बंद किया जाने लगा। विरोध करने मारा-पीटा जाता था। 10 दिन तक ऐसा चलता रहा, इसी बीच 11वें दिन पति की महिला मित्र अलमारी में रखे मेरे जेवर और रुपये लेकर भाग गई। तब पति और सास मिलकर मुझे ही मारने पीटने लगे।आरोप लगाया कि तुम्हारी वजह से वह भाग गई।

महिला की तहरीर पर शाहपुर थाने में पति पवन कुमार सिंह, सास माया देवी और पति की गर्लफ्रेंड रीना वर्मा के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने पीड़ित महिला और ससुराल पक्ष का बयान भी लिया है। वहीं जेवर व नकदी लेकर भागने वाली महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम लग गई है।

जानें पूरा मामला

सिविल लाइन इलाके में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल 2016 को शाहपुर क्षेत्र के पवन सिंह से मेरी शादी हुई थी। शादी का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर में दिन के समय ही संपन्न हुआ था। मेरे पिता ने नकद दहेज के साथ ही सोने, चांदी के आभूषण और घरेलू सामान भी दिया था। शादी वाले दिन ही शाम के समय विदा होकर ससुराल गई थी।

महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। एक साल बाद एक बच्ची पैदा हुई। जिसके होते ही ससुराल के लोग लड़की पैदा करने का ताना मारने लगे। बोलने लगे कि ससुराल से दो लाख रुपये और बाइक मांग कर लाओ, बच्ची पैदा हुई है। वरना घर में रहने नहीं देंगे।

मायके वाले ससुराल आकर पंचायत किए। समझा बुझाकर मेरे पिता ने 50 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद कुछ दिन तक ठीक चला। साल 2021 में मैंने दूसरी बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद एक बार फिर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। काफी दिन तक सहन करती रही।

रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला 12 मई 2025 को प्रयागराज अपनी ननद के घर चली गई। महिला बोलीं- इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए पति का रीना नाम की शादीशुदा महिला से संपर्क हो गया। पति इतना प्यार करने लगे कि 30 मई 025 को उसे घर लाकर रखैल की तरह रखने लगे।

महिला को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह प्रयागराज से ससुराल वापस आई। यहां पता चला कि पति इंस्टाग्राम फ्रेंड को रखैल बनाकर साथ रह रहा था। मेरे विरोध करने पर बोला कि रीना के बारे में एक शब्द नहीं सुन सकता हूं, उसके बिना एक पल भी नहीं रह सकता हूं। पति बोला कि अगर परेशानी हो रही है तो घर छोड़कर चली जाओ। सास भी उसका समर्थन करने लगी।

अलमारी से जेवर और नकद लेकर भाग गई

महिला ने बताया कि मुझे एक कमरे में बंद कर दिया जाता था। रीना मेरे पति के साथ कमरे में सोती थी। इसी बीच 10 मई 2025 को रीना कमरे की अलमारी में रखा मेरा सारा जेवरात और 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

इसके लिए पति और सास मुझे प्रताड़ित करने लगे। 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पति और सास मेरा सारा सामान घर से बाहर फेंक दिए। बोले कि तुम्हारी वजह से रीना चली गई। अब अपने घर 2 लाख रुपये लेकर आओ, तभी यहां रहोगी। महिला बोली कि मैं दो बच्चियों को लेकर कहां जाउंगी। तब पति ने कहा डिमांड पूरी करो तभी घर पर रहने दूंगा।

इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। भागी महिला की तलाश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस