अनिमेष पाण्डेय का CDS परीक्षा में चयन, 167वीं रैंक हासिल की
रूरल न्यूज नेटवर्क।अनिमेष पाण्डेय ने संयुक्त
रक्षा सेवा (CDS) 2025 की परीक्षा में
167वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल
की है। शहर के बेतियाहाता निवासी विवेक कुमार पाण्डेय और अंजु पाण्डेय के पुत्र
हैं।अनिमेष ने अपनी स्कूली
शिक्षा 2007 से 2020 तक गोरखपुर के सिविल लाइन्स स्थित "द पिलर्स पब्लिक
स्कूल" से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से 2020 से 2023 तक बी.एस-सी. डिफेंस की पढ़ाई की।
Image Source Here...
अपनी सफलता का
श्रेय अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष
को दिया। उन्होंने "द पिलर्स पब्लिक स्कूल" के सभी शिक्षकों का आभार
व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा उनकी सफलता में बहुत सहायक सिद्ध
हुई है।
अनिमेष की इस उपलब्धि पर
"द पिलर्स पब्लिक स्कूल" के प्रबंधक आर.पी. शाही, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवि कान्त शुक्ल, श्रीमती ऊषा बरतारिया और समस्त शिक्षकों ने उन्हें
शुभकामनाएँ दीं।
Share On :
×
15:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा