BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, FIR, BJP MLA • गोरखपुर / चरगांवा • 03-03-2026

बीजेपी के पूर्व विधायक पर कोर्ट के आदेश के बाद एक और एफआईआर दर्ज, थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। बीजेपी के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला पर पर सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम बुदहट के रहने वाले लक्ष्मी नारायण दुबे की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इससे पहले भी पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। अब तक उनके खिलाफ तीन एफआईआर हो चुकी हैं।

पूरा मामला

लक्ष्मी नारायण दुबे के अनुसार, वर्ष 2010 में ‘टाइम सिटी मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड’ समेत कई कंपनियां बनाई गईं। इन कंपनियों के जरिए लोगों को प्लॉट बेचने और फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट व डेली डिपॉजिट जैसी योजनाओं में पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।

बताया गया कि इन कंपनियों का मुख्यालय लखनऊ के जानकीपुरम में था और शाखा कार्यालय थाना कैंट क्षेत्र के छात्रसंघ चौराहा, कबाड़ी मार्केट में संचालित होता था।

ऐसे हुई धोखाधड़ी

 शिकायत के मुताबिक, चंद्र प्रकाश शुक्ला और अन्य निदेशकों दीपचंद्र शुक्ला, गुलाबचंद्र मौर्या, तृप्ती तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय, गुलाम मुर्तजा, संतोष कुमार अग्रहरि, गौरव कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार तिवारी, निदेश लहुरी, विनय, सत्यवती, मिथिलेश, रमेंद्र चंद्र यादव और बृजेश शुक्ला ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि कंपनी के पास आरबीआई का लाइसेंस है और जमीन के सभी कागजात वैध हैं। निवेशकों को लालच दिया गया कि उनकी रकम छह साल में दोगुनी कर दी जाएगी या फिर उतनी ही कीमत का पूरी तरह विकसित प्लॉट रजिस्ट्री करके दे दिया जाएगा।

28 लाख रुपये का निवेश

 पीड़ित ने बताया कि उन्होंने और उनके परिचितों ने मिलकर करीब 28 लाख रुपये निवेश किए। इसमें उनकी पत्नी की 6 लाख 39 हजार 500 रुपये की रकम भी शामिल है। जब तय समय पूरा हो गया तो उन्होंने अपनी रकम या प्लॉट की मांग की। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि निवेशकों की जमा पूंजी को फर्जी वाउचर बनाकर परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपये नकद और बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया गया। इतना ही नहीं, जिन भू-खंडों का वादा किया गया था, उन्हें निवेशकों को देने के बजाय बाहरी लोगों को बेच दिया गया। पैसे या प्लॉट की मांग करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

Image Source Here...

कैंट सीओ बोले- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

 पीड़ित ने पहले एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट थाना के सीओ योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों के खिलाफ शहर के तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस