BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 09-02-2026

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी:नगर निगम की टीम ने मारा 1800 का फाइन

रूरल न्यूज नेटवर्क। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने एकला बांध से लेकर नौसढ़ चौराहे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठे दुकानदारों को हटाया गया।

राजघाट से नौसढ़ चौराहे तक सड़क के दोनों ओर लंबे समय से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। यहां सड़क किनारे और फुटपाथों पर सब्जी, फल, ठेले और अन्य सामान रखकर बिक्री की जा रही थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी।

Image Source Here...

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम नौसढ़ क्षेत्र में पहुंची। सुपरवाइजर जय हिंद के नेतृत्व में टीम ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर फैले सामानों को हटवाया और कई जगहों से अवैध सामान जब्त किया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 1800 रुपये का चालान भी वसूला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथ या सड़क पर अतिक्रमण किया गया, तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को जाम मुक्त और सुचारु यातायात वाला बनाने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस