BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, CBSE • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

सीबीएसई 12th में आर्या ने शिशुमंदिर में टॉप किया, आर्मी पब्लिक की लाक्षी 94.6%, संस्कृति पब्लिक के रितेश 96.4% भी बने टॉपर

रूरल न्यूज नेटवर्क। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी क्लास 12th रिजल्ट में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग ने एक बार शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का रिजल्ट 100% रहा। जिसमें विद्यालय की छात्रा आर्या सिंह ने 94.2% मार्क लाकर स्कूल टॉप किया। वहीं 91.8% के साथ नंदिनी पाठक दूसरे स्थान पर रहीं जबकी प्रगति कुमारी 91% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स, टीचर्स और पैरेंट्स में खुशियों का माहौल बन गया। इस गौरवमयी उपलब्धि पर मेधावियों को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

Image Source Here...

 आर्मी पब्लिक स्कूल टॉप 3

इस रिजल्ट में आर्मी पब्लिक स्कूल का भी शानदार प्रदर्शन रहा। 6 से अधिक स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से अधिक मार्क्स लाए हैं। जिनमें लक्षी कार्की छेत्री ने 94.6 परसेंट के साथ स्कूल टॉप किया। वहीं 93.2 परसेंट के साथ दूसरे स्थान पर रहें। जबकि सानिया गुप्ता ने 92 परसेंट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

Image Source Here...

संस्कृति पब्लिक के टॉप 3

संस्कृति पब्लिक स्कूल, दिव्य नगर, रनिडीहा के छात्रों ने CBSE बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें रितेश भारद्वाज ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

रितेश के पिता शारदेंदु कुमार भारद्वाज व्यवसायी हैं और माता माला भारद्वाज एचआर मैनेजर हैं। रितेश मूल रूप से बुद्ध विहार पार्ट-सी, गायघाट खुर्द के निवासी हैं और भविष्य में UPSC की तैयारी कर देश सेवा करना चाहते हैं।

Image Source Here...

सिविल सर्विसेज में जाना चाहती अदिति और रिद्धिमा

विद्यालय की छात्रा अदिति ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता राजेश कुमार व्यवसायी हैं जबकि माता रिंकू देवी गृहिणी हैं। अदिति सिंहड़िया क्षेत्र की निवासी हैं और उनका लक्ष्य भी UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में जाना है।

छात्रा रिद्धिमा राय ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। रिद्धिमा के पिता प्रवीण कुमार राय मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और माता रानू राय गृहिणी हैं। उनका सपना भी UPSC के माध्यम से देश सेवा करना है।

विद्यालय के प्रबंधक संजय जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ० ज्ञान्ति सिंह ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन को दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस