BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Assistant, Professor, Recruitment Exam • गोरखपुर / चरगांवा • 18-04-2026

गोरखपुर में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, मेटल डिटेक्टर, आई स्कैन के बाद मिली एंट्री, CCTV से निगरानी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में UPHESC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 शुरू हो गई है। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया, जिससे कई केंद्रों के बाहर हलचल और भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचकर अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कराने में लगे रहे।

Image Source Here...

यह परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। यह भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, यानी कल भी अलग-अलग विषयों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों में करीब हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने से शहर में परीक्षा को लेकर खासा माहौल देखने को मिल रहा है और केंद्रों के आसपास भीड़ बढ़ गई है।

Image Source Here...

कड़ी जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की जा रही है। सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बाहर ही रखवाए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों के रूमाल तक झड़वाकर चेक किए जा रहे हैं और मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जा रही है। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान किया जा रहा है।

 आई स्कैन से चेक हो रही पहचान

जांच प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का आई स्कैन भी किया जा रहा है। सभी चरणों की जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

CCTV और कड़ी निगरानी में परीक्षा

परीक्षा केंद्रों के अंदर भी सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। कई केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

यह परीक्षा प्रदेश के सहायता प्राप्त और राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस