BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, eer Bahadur Singh, Sports College • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में योगी ने यहां खिलाड़ियों के साथ ग्रुप खिंचवाई फोटो, 38 परियोजनाओं का लोकार्पण

रूरल न्यूज नेटवर्क सीएम योगी ने रविवार शाम गोरखपुर में हॉकी स्टिक थामकर मैदान में हाथ आजमाया। उन्होंने 2 बार गेंद को हॉकी स्टिक से गोल किया, जबकि सांसद रवि किशन गेंद को लेने के लिए दौड़ते दिखे। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम से पहले योगी ने यहां खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री यहां 136.64 करोड़ रुपए की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण और 799.44 करोड़ रुपए की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Image Source Here...

योगी ने कहा- हमने बदले गोरखपुर को देखा है। आज से 9 साल पहले गोरखपुर कैसा था, आप सबने देखा था। बीमारी, बिजली नहीं, सड़कों पर गड्ढे, जलजमाव, गंदगी, मच्छर, बरसात में बाढ़, नौजवान के लिए नौकरी नहीं, व्यापारी की सुरक्षा नहीं, बेटी के लिए उत्तम शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी। सड़कों पर आंदोलन के बाद 5-6 घंटे बिजली मिल पाती थी।

2017 से पहले इंसेफेलाइटिस से किस तरह सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी, किसी से छिपा नहीं। बंद कारखाना हमें चिढ़ाता था, तो बीमार बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की पहचान बन चुका था। गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे। बेटियां शाम के बाद घर से निकलने में डरती थीं। मानो आतंक का पर्याय रहा हो। कैसे एक शहर बदलता है, वह आज दिखता है। सांसद रवि किशन ने कहा- मुख्यमंत्री 900 करोड़ से अधिक की सौगात लेकर आए हैं। ये सौगात ऐसी हैं, जो मैंने भी नहीं सोचा था। नहीं सोचा था कि ऐसा पवेलियन मिलेगा। भाजपा हर जाति को सीने से लगाकर चलती है। रबर का मैट है, उसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है, उस पर हॉकी खेलेंगे। हम गोरखपुर को स्पेन कहते हैं, तो मुख्यमंत्री हर 15 दिन में इसे स्पेन की दिशा में पहुंचा रहे हैं। सोच में जज्बा चाहिए। महाराजजी में जिगरा है। गोरखपुर को यह जिगरा बदलेगा।

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी, सीएम ने FIR का आदेश दिया

रवि किशन ने कहा- कल से मुख्यमंत्री का एक भाषण वायरल है। उन्होंने राजनीति में सीख दी कि कैसे उत्तर प्रदेश की राजनीति बदल गई है? जहां सपा के लोग दूसरों पर लांछन लगाने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ FIR का आदेश दे दिया। जब कोई अत्याचारी, दुराचारी बनेगा, डराएगा, हत्या करेगा तो मुख्यमंत्री का रौद्र रूप देखेगा।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण

लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में जिला चिकित्सालय में स्थापित पीएचएल लैब, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम भवन का जीर्णोद्धार, चरगावां आईटीआइ में 50 सीटों वाला कान्फ्रेंस हाल और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए ट्यूबवेल शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों, नालियों, पार्कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण होगा।

पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के तहत प्राचीन विष्णु मंदिर पर्यटन विकास, शिव मंदिर सुंदरीकरण, विभिन्न पोखरों के विकास, टाउनहाल रेस्टोरेशन तथा नगर निगम के पुराने सदन हाल को संग्रहालय के रूप में विकसित करने जैसी परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 300 लोगों की क्षमता वाले बाढ़ शरणालय का निर्माण आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:08
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा