BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Awareness • गोरखपुर / चरगांवा • 17-04-2026

यूनिवर्सिटी में स्कूटी रैली से “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रति किया जागरूक

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को एक स्कूटी रैली निकाली गई। यूनिवर्सिटी के मेन गेट से रैली की शुरु होकर विभिन्न जगहों से होते हुए वापस वहीं जाकर समाप्त हुई।

Image Source Here...

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, रिसर्चर, प्रोफेसर और अन्य लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने अपनी स्कूटी और बाइक के साथ केसरिया साफा बांधकर रैली में हिस्सा लिया। सभी ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और जोशीले नारों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। इस दौरान “नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति”, “सशक्त नारी, समृद्ध भारत” जैसे नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम-कुलपति

इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

Image Source Here...

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम की दी जानकारी

रैली के दौरान प्रतिभागियों को “सपोर्ट नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए हेल्पलाइन नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और संरचनात्मक सुधार माना जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. संध्या त्रिपाठी (महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, गोरखपुर), डॉ. सुधा मोदी (वरिष्ठ समाजसेवी), डॉ. के. सुनीता, डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. सारिका जायसवाल, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. स्नेहलता सिंह डॉ प्रियंका श्रीवास्तव की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस