BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Bacteria, companie • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

पानी की बोतल में बैक्टीरिया मिला, 4 कंपनियों का लाइसेंस रद्द, थोक और फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिए

रूरल न्यूज नेटवर्क। इंदौर में दूषित पानी पीने से बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हुआ। इसके बाद जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में बोतलबंद पानी के नमूने लिए गए। 9 और 10 जनवरी को 19 वॉटर प्लांटों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट आने से पहले ही एहतियातन नौ इकाइयों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट में चार कंपनियों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं।

Image Source Here...

इन कंपनियों के पानी में मिला बैक्टीरिया

-मैसर्स देवकृपा फूड एंड बेवरेजेज प्रा. लि. (ब्रांड: हाईमैक्स) -मैसर्स जीके फूड्स एंड बेवरेजेज (ब्रांड: गैलीसिया), मैसर्स अजय नीर उद्योग (ब्रांड: एक्वा नीर), श्री कान्हा इंडस्ट्रीज (ब्रांड: बाटाडू)

इन ब्रांडों की पैकेजिंग यूनिट जिले में ही संचालित हो रही थी और इनका पानी शहर की कई दुकानों, होटलों और ढाबों पर बेचा जा रहा था।

विभाग ने की कार्रवाई

सहायक आयुक्त खाद्य विभाग, डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि असुरक्षित पाए गए इन प्लांटों के पानी की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। थोक और फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन ब्रांडों का स्टॉक तुरंत हटाएं।

यदि किसी होटल, ढाबा, दुकान या रेस्टोरेंट में इन प्रतिबंधित ब्रांडों का पानी बिकता पाया गया, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बहुत खतरनाक है कोलीफार्म

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष वर्मा के अनुसार कोलीफार्म बैक्टीरिया दूषित पानी में पाए जाते हैं और यह पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे पानी के सेवन से उल्टी और दस्त -पेट दर्द -पीलिया -शरीर में दर्द और कमजोरी -खूनी दस्त -किडनी पर असर -आंखों में संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है।

लोगों से अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी खरीदते समय ब्रांड की जांच जरूर करें और संदिग्ध या प्रतिबंधित ब्रांड का उपयोग न करें। यदि किसी दुकान पर ये ब्रांड बिकते दिखें, तो इसकी सूचना विभाग को दें।

स्वास्थ्य से जुड़ा मामला होने के कारण प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस