BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Bad touch, AIIMS, doctor • गोरखपुर / चरगांवा • 24-02-2026

AIIMS की डॉक्टर से बैडटच, डेढ़ किमी तक किया पीछा, अश्लील कमेंट किए

रूरल न्यूज नेटवर्क। AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है। शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे।

एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। घटना 22 फरवरी को रात 8 बजे की है।

कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड ) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया।

नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा।

CM ऑफिस तक लेटर भेजेगा नाफोर्ड

नाफोर्ड के प्रेसिडेंट डॉ.देवेश दुबे ने बताया- आज सुबह यह जानकारी मिली है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए शाम तक एक लेटर जारी की जाएगी। यह CM ऑफिस, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के डायरेक्टर तीनों जगह भेजी जाएगी।

जिससे आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। मामला नाफोर्ड के डायरेक्टर तक चला गया है। अब इसमें इस बात पर विचार किया जा रहा है कि FIR रेजिडेंट डॉक्टर की ओर कराई जाए या नाफोर्ड की ओर से।

Image Source Here...

NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की

नाफोर्ड ने CM योगी के नाम संबोधित एक लेटर जारी की है। जिसमें इस घटना को कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग कि गोरखपुर पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने और ओरियन मॉल व आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें।

दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और सजा दिलाई जाए। पीड़िता को पूरी सुरक्षा और काउंसलिंग दी जाए, साथ ही गोरखपुर के मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। नाफोर्ड ने इस मामले में सीएम योगी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर न्याय की अपील की है।

एम्स थाने में FIR दर्ज

इस मामले में SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- यह जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को एम्स की डॉक्टर से कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही। CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया है।

डॉक्टर से छेड़छाड़ के 2 आरोपी अरेस्ट

एम्स डॉक्टर के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी सूरज गुप्ता और देवरिया के ही रामनाथ उत्तरी के अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। छेड़छाड़ में एक और आरोपी शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एम्स थाने की पुलिस दबिश दे रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:08
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस