BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Bank officer's love for nature turns into passion, creates unique record by creating bonsai plants • गोरखपुर / चरगांवा • 26-12-2025

बैंक अधिकारी का प्रकृति प्रेम बना जुनून, पौधों की बोनसाई कर बनाया अनोखा कीर्तिमान

रूरल न्यूज नेटवर्क। बचपन के ख्वाब और कैरियर बनाने में ही आज मनुष्य अपना पूरा जीवन समर्पित कर देता है।  भागमभाग भरी इस दुनिया में उसके शौक धीरे-धीरे दम तोड़ देते हैं।

Image Source Here...

कुछ विरले ही होते हैं जो अपने बचपन के शौक को कैरियर से अलग रखते हुए भी जीवंत रखते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है दस नंबर बोरिंग के निवासी रवि द्विवेदी ने। इनके पिता दिनेश द्विवेदी रेल विभाग में कार्यरत थे। रवि को बचपन में माता-पिता द्वारा जो रूपए दिए जाते थे, उनसे रवि पौधे खरीद छत पर लगा दिया करते थे।

Image Source Here...

धीरे-धीरे स्थिति यह हो गई कि पूरी छत विभिन्न पौधों से भर गई। आसपास के स्थानीय लोग जब इन्हें देखते तो अक्सर पूछा करते थे कि यह पौधों की क्या उपयोगिता है, इस पर रवि अनभिज्ञता जाहिर कर देते थे। एक दिन इन्होंने इस पर काफी गंभीरता से सोचा तो धीरे-धीरे पौधों की खासियत व उपयोगिता समझ आने लगी। बस यहीं से इनका यह शौक कब जुनून में बदल गया, इन्हें पता ही नहीं चला।

Image Source Here...

जुबिली इंटर कालेज व गोरखपुर विश्वविद्यालय से आनर्स की उपाधि लेकर इन्हें वर्ष 1983 में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में बतौर फील्ड आफिसर की नौकरी मिली। नौकरी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी अपने प्रकृति प्रेम को कम नहीं होने दिया।

खाली समय में यह पौधों पर रिसर्च भी करने लगे। वैवाहिक दांपत्य में बंधने के बाद भी पौधों के लगाव दिनोंदिन इसलिए भी आगे बढ़ते गए कि इनकी पत्नी का इन्हें पूरा सहयोग मिलने लगा। मजे की बात तो यह है कि इनके घर दो जुड़वा बच्चियों ने जन्म लिया। दोनों बच्चियों को उच्च शिक्षा अर्जित कराकर उनकी शादियां कर अपने पारिवारिक दायित्वों का भी रवि द्विवेदी ने बखूबी निर्वहन किया। इसके बाद पौधों के प्रेम के साथ ही मधुबनी पेंटिंग में पारंगत होने का रवि ने संकल्प लिया।


इनके बनाई पेंटिंग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, आनंदीबेन तक ने खूब सराहा। रूरल न्यूज नेटवर्क संवाददाता से हुई बातचीत में रवि द्विवेदी बताते हैं कि बचपन के प्रकृति प्रेम में परिवार के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही है। विदित हो कि पीपल, पाकड व बरगद की हरिशंकरी आज अपने 43 वर्ष पूरे कर चुकी है। यही नहीं 43 वर्ष पुराना बरगद, 38 वर्ष पुराना पाकड, 25 वर्ष पुराना गूलर, 25 वर्ष पुराना रूद्राक्ष का पौधा आज भी इनके आंगन की शोभा बढ़ा रहा है।

यह खासियतें भी जानें

रवि द्विवेदी के आंगन को अब विस्तार रूप देने वाले शख्स की तलाश है। वर्तमान में पीपल, बरगद, पाकड, गूलर, रूद्राक्ष, पनियाला, करौंदा, पपीता, आंवला, अखरोट, साखू, चिनार, अनार, चीकू, सेव, तेजपत्ता, कचनार, इलायची, केला, खिरनी, अमरख आदि पौधों का विशाल संग्रह इनके आंगन में ही बोनसाई के रूप में है। यही नहीं शहतूत की चार वैरायटी जिसमें लंबा व गोल शहतूत भी शामिल है। दो वैरायटी का शरीफा, दो वैरायटी के बेल, पान की विभिन्न वैरायटियां यहां उपलब्ध हैं।

काफी का पेड़ भी रवि की बगिया में अपनी खुबसूरती बिखेर रहा है। बता दें कि 12 से 17 फिट तक का काफी पेड़ यहां अपनी विशेष पहचान स्थापित कर चुका है। तीन पत्ते वाला पारस पीपल यहां की खूबसूरती में और भी चार चांद लगाता नजर आता है। 38 वर्ष पुराना पाकड का पेड़ बोनसाई के माध्यम से यहां स्थापित है।

फूलों से भी प्रेम

फलदार पौधे, औषधीय पौधे से लेकर सब्जी तक रवि ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा इनकी बगिया में गेंदा, गुलदाउदी, गुलमोहर आदि फूलों की छठां देखते ही बनती है।

साखू की गजब कहानी

रवि द्विवेदी बताते हैं कि साखू के पेड़ तो मैंने लगा दिए। वह बड़े होने लगे तो आसपास कबूतर, गौरैया ने अपना घोंसला बना लिया। यह देखकर काफी खुशी होती थी। लेकिन यह खुशी तब मातम में बदल गई जब यहां बिल्ली इनके बच्चों को अपना शिकार बनाने लगी। इस कारण मैंने साखू को हटा दिया। अब फिर नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस