BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Basanti Durga • गोरखपुर / चरगांवा • 24-03-2026

भारत सेवाश्रम संघ में बसंती दुर्गापूजा और रामनवमी पर्व शुरू

रूरल न्यूज नेटवर्क। दाउदपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में 24 मार्च से शुरू होने वाले 19वें वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बसंती दुर्गापूजा, रामनवमी और अन्नकूट उत्सव के इस चार दिनों के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आयोजन स्थल को भव्य आध्यात्मिक स्वरूप दिया गया है।

Image Source Here...

महाषष्ठी को कलश स्थापना से शुरू, होंगे अनुष्ठान

महोत्सव का शुभारंभ 24 मार्च को महाषष्ठी के अवसर पर शाम लगभग 7:13 बजे श्री श्री बसंती देवी की पूजा से होगा। इसके तहत कलश स्थापना, आमंत्रण और अधिवास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद हर दिन सुबह और शाम को मां भगवती की आरती, गुरुजी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि व दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सप्तमी से नवमी तक विशेष पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश और विधिवत पूजा होगी। शाम 7 बजे मां की आरती के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 मार्च को महाअष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 2:06 बजे से 2:54 बजे तक संधि पूजा और शाम 7 बजे मां और गुरुजी की महाआरती होगी।

27 मार्च को महानवमी और रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12:21 बजे तक नवमी पूजा और व्रत समापन, साथ ही अन्नकूट उत्सव, कुमारी पूजन, हवन व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

महादशमी पर निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

महोत्सव का समापन 28 मार्च को महादशमी के अवसर पर होगा। इस दिन सुबह 10:27 बजे तक दशमी पूजा संपन्न कर दोपहर 2 बजे सिंदूर उत्सव और भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में सहभागिता कर मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस