BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Basketball, player • गोरखपुर / चरगांवा • 17-01-2026

गोरखपुर में बास्केटबॉल खिलाड़ियों में दिखा जीत का जज्बा:बोलीं- "ट्रॉफी लेकर ही लौटेंगे", CM योगी की तारीफ की

नागालैंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से गोरखपुर आई उन बास्केटबॉल खिलाड़ियों का जिन्होंने डीडीयू में चल रहे ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। किसी ने सीएम योगी के कामों की तारीफ की तो किसी ने यहां के छोले भटूरे को बेस्ट बताया।

इसके अलावा शहर में साफ-सफाई की भी तारीफ की गई। वहीं अधिकतर टीमों ने ट्रॉफी जीतने की बात कही है। इतना ही नहीं टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी टीमें बास्केटबॉल कोर्ट पर दम लगाते नजर आई।

नागालैंड से आई नूने ने कहा कि यह हमारे लिए बेहतरीन अवसर है। इतनी मेहनत करके हम यहां तक आए हैं तो ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। यहां पर इतने राज्यों के खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला। हम उनके कल्चर भी जान सकेंगे। नागालैंड से ही आई हृरल ने कहा- हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत वेलकमिंग हैं। माहौल भी अच्छा है। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन में ही उन्होंने कॉलेज में बास्केटबॉल खेलना शुरू किया था। आगे सब कुछ अच्छा रहा तो यह खेल जारी रखेंगी। छत्तीसगढ़ से आई दीप्ति तिर्की ने कहा- यूनिवर्सिटी बहुत अच्छा है। बास्केटबॉल कोर्ट को देखकर सुकून मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यहां सड़कों बहुत साफ- सफाई है। हम गेम जीतने की पूरी तैयारी में हैं। चांदनी कुर्राम का कहना है कि सीएम योगी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने राज्य के लिए बहुत कुछ किया है। खेलों को इतना बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने यहां की स्ट्रीट फूड की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के छोले भटूरे मुझे बहुत पसंद आए। काफी ज्यादा टेस्टी है।

19 जनवरी तक होगा आयोजन

 इस प्रतियोगिता की शुरुआत 15 जनवरी को हुआ जो 19 जनवरी तक चलेगा। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसद के बास्केटबॉल कोर्ट में यह मुकाबला खेला जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:32
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा