BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bibi Jasveen Kaur • गोरखपुर / चरगांवा • 22-05-2026

सिक्ख धर्म प्रचार की अहम ज़िम्मेदारी संभालेंगी बीबी जसवीन कौर, SGPC ने बनाया धर्म कोआर्डिनेटर, दुनिया के इकलौते कबीर गुरुद्वारे, मगहर की ज़िम्मेदारी भी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुरु सिंह सभा महिला विंग की प्रधान और उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित समाजसेवी बीबी जसवीन कौर को सिक्ख धर्म की विश्वप्रसिद्ध संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी, अमृतसर यानि SGPC ने धर्म प्रचार के लिए अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। SGPC ने उत्तर प्रदेश में धर्म प्रचार एवं सेवा कार्य के लिए योगदान दे रही संस्था सिक्ख मिशन, हापुड़ व धर्म प्रचार कमेटी के कोआडिनेटर के साथ-साथ जसवीन कौर को गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर का भी कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। मगहर स्थित यह गुरुद्वारा दुनिया भर में कबीर नाम का इकलौता गुरुद्वारा है।

Image Source Here...

सिक्ख समाज की शीर्ष संस्थाओं में शुमार केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के महिला विंग में बतौर प्रधान सेवा देते हुए जसवीन ने सदैव ईमानदारी, लगन और मेहनत से अपना कार्य किया। उनके इसी कार्यों को देखते हुए दुनिया में सिक्ख समाज की सबसे बड़ी संस्था SGPC, अमृतसर ने इनके कार्यों को सिक्ख धर्म के लिए उपयोगी मानते हुए उन्हे इन बड़ी जिम्मेदारियों को देने का निर्णय लिया है। उनके इस मनोनयन से सिक्ख समाज में हर्ष का माहौल है।

मगहर स्थित गुरुद्वारा भगत कबीरजी की एडमिनिस्ट्रेटर और गरीबों-मज़लूमों के लिए मसीहा बन निःस्वार्थ समाजसेवा करने वाली बीबी परमजीत कौर राना ने जसवीन के इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीबी जसवीन कौर के इस मनोनयन से व्यक्तिगत तौर पर मैं बहुत खुश हूँ साथ ही मुझे इस बात का पक्का यकीन है कि जसवीन के नाते उत्तर प्रदेश में सिक्ख धर्म के प्रचार-प्रसार को एक नयी गति मिलेगी।

सिक्ख धर्म में संत कबीरदास को आदर्श मान उनकी लिखी वाणी को गुरु ग्रंथ साहब में स्थान दिया गया है। इसलिए हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी भी थी कि हमारा समाज संत कबीर को न सिर्फ गाये बल्कि उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित हो। मुझे भरोसा है कि बीबी जसवीन कौर संगत के साथ मिलकर संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने मे अहम भूमिका निभाएँगी और जनमानस को उनके आदर्शो को अपने जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस