BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bicycle, member • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

जरूरतमंदों को दी साईकिल और शादी का सामान, मेंबर्स हुए सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क। रोटरी यूफोरिया की ओर से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक क्लब विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से अब तक के किए गए सेवा कार्यों का विवरण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सामने पेश की गई। साथ ही आगे की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुआ। प्रोग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। साथ ही इस मौके पर असहाय लोगों की मदद भी की गई। जिसमें एक जरूरतमंद बच्ची को साईकिल और एक लड़की को शादी सामान भेंट किया गया। इसके अलावा पिछले एक साल में क्लब के लिए योगदान देने वाले मेंबर्स को सम्मानित भी किया गया।

शिक्षा को प्रोत्साहन दिया रोटरी यूफोरिया की ओर से संचालित हैप्पी स्कूल की एक वंचित छात्रा, जिसने कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सामने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी, को स्कूल आने-जाने में सुविधा के लिए साइकिल भेंट की गई। डीजी ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना की।

कन्यादान में सहयोग

 इसी के साथ एक निर्धन कन्या के विवाह में रोटरी यूफोरिया ने गृहस्थी की मूलभूत आवश्यकताएं रेफ्रिजरेटर, मिक्सर, साड़ियां, लहंगा और भेंट कर "बेटी बचाओ, बेटी बसाओ" के संकल्प को साकार किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की।

सदस्यों के कार्यों की सराहना हुई

OCV के दौरान रोटरी पिछले साल की पूरी टीम को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने अध्यक्ष शालिनी पांडेय के अथक प्रयासों और नेतृत्व की विशेष सराहना करते हुए कहा कि शालिनी के नेतृत्व में क्लब ने सेवा के नए मानदंड स्थापित किए हैं। सभी पूर्व अध्यक्षों और बोर्ड सदस्यों के कार्यकाल की भी प्रशंसा की गई। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी यूफोरिया 'Unite for Good' की थीम को वास्तव में चरितार्थ कर रहा है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्लब के कार्य प्रेरणादायक हैं। रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट फ्रांसेस्को अरेजो के विजन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम यूफोरिया बधाई की पात्र है।

Image Source Here...

क्लब अध्यक्ष शालिनी पांडेय ने कहा, "डीजी सर की विजिट और सराहना हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। आज के तीनों प्रकरण शिक्षा, कन्यादान और टीम सम्मान हमारे क्लब की 'सेवा परमो धर्मः' की भावना को दर्शाते हैं। यह सफलता पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर बालकृष्ण अग्रवाल, डी.जी.आर.एच. रामापति शुक्ला, चार्टर प्रेसिडेंट खुशबू मोदी, चार्टर सेक्रेटरी अंजलि लिलारिया, पास्ट प्रेसिडेंट श्वेता अग्रवाल, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट प्रिया अग्रवाल सहित क्लब अध्यक्ष शालिनी पांडेय, सचिव रुचि केडिया, कोषाध्यक्ष स्नेहा तुलस्यान और बोर्ड सदस्य अंजलि विनय गुप्ता, प्रियंका यादव, चित्रा त्रिपाठी, अंजनी गुप्ता, नीलम बांका, रमा थापा, पिंकी गुप्ता, शमा अधमी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस