BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, BJP, president • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

भाजपा महानगर के पोस्टर से गुटबाजी की चर्चा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गायब, सांसद-विधायक-मेयर को मिली जगह

रूरल न्यूज नेटवर्क। भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन संगठन के भीतर खींचतान के संकेत नजर आने लगे हैं। पिछले दो दिनों से भाजपा महानगर का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ नेता इसे पार्टी के भीतर गुटबाजी का उदाहरण बता रहे हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित संगीतमयी सुंदरकांड और विशाल भंडारे के कार्यक्रम का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया था। यह कार्यक्रम 10 जून को संपन्न हुआ था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर महानगर अध्यक्ष तक कई नेताओं की तस्वीरें शामिल की गई हैं, लेकिन वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की तस्वीर नहीं दिखाई दी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इसे महज चूक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं।

Image Source Here...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महानगर भाजपा ने बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमयी सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया था। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर के माध्यम से निमंत्रण भी दिया गया, लेकिन अब यही पोस्टर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। हालांकि, पोस्टर में क्षेत्रीय अध्यक्ष की तस्वीर नहीं होने को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस पोस्टर में प्रमुख चेहरे के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह को स्थान दिया गया है। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे। उनके बराबर में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर के ऊपरी हिस्से में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीरें हैं। इसके अलावा महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह और सांसद रवि किशन शुक्ला को भी स्थान दिया गया है। हालांकि पूरे पोस्टर से क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की तस्वीर गायब है।

रमेश प्रताप गुप्ता के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद शहर में कई होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें भी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की तस्वीर को प्रमुखता दी गई है, जबकि अधिकांश होर्डिंग में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय नजर नहीं आ रहे हैं। नौकायन क्षेत्र में लगी एक होर्डिंग को लेकर भी इसी तरह की चर्चा है। हालांकि कुछ होर्डिंग में उनकी तस्वीर शामिल की गई है।

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के अनुसार गोरखपुर महानगर, गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पार्टी के प्रोटोकॉल और वरिष्ठता क्रम को देखें तो क्षेत्रीय अध्यक्ष को पोस्टर में स्थान मिलना अपेक्षित माना जाता है। ऐसे में महानगर इकाई के पोस्टरों से उनकी तस्वीर गायब रहने पर संगठन के भीतर चर्चा शुरू हो गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के समर्थक इस पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि भाजपा का कोई जिम्मेदार नेता इस मुद्दे पर खुलकर बयान देने को तैयार नहीं है।

जल्द आ सकती है क्षेत्रीय अध्यक्षों की नई सूची

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा में जल्द ही क्षेत्रीय अध्यक्षों की नई सूची जारी हो सकती है। एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को गोरखपुर के नेताओं का एक वर्ग कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं कर सका। ऐसे में जब संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं, तो पोस्टर से तस्वीर गायब होना महज संयोग नहीं माना जा रहा है।

वहीं, एक अन्य भाजपा नेता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि इसे केवल भूल या तकनीकी गलती कहना उचित नहीं होगा। उनका तर्क है कि जब पोस्टर में विधायक और सांसद तक की तस्वीरें शामिल हैं, तो क्षेत्रीय अध्यक्ष की तस्वीर का छूट जाना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस