BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, BJP, councillor, Prayagraj • गोरखपुर / चरगांवा • 24-01-2026

शंकराचार्य-विवाद पर समर्थकों संग गोरखपुर से प्रयागराज निकले भाजपा पार्षद, करेंगे शांतिपूर्ण आंदोलन, बोले- 'संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं'

रूरल न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गोरखपुर से भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी अपने 10–12 समर्थकों के साथ शनिवार को प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। सभी समर्थक निजी साधनों से दोपहर करीब 3 बजे माघ मेला क्षेत्र के लिए निकले। समर्थकों का कहना है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। उनका मानना है कि इस पूरे मामले के लिए मेला और पुलिस प्रशासन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पूरा मामला

18 जनवरी को प्रयागराज में एक तरफ जहां 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने अनुयायियों के साथ संगम नोज पर स्नान के लिए जा रहे थे। लेकिन संगम से कुछ दूरी पहले ही मेला प्रशासन ने उनकी पालकी को रोक दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और शंकराचार्य के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

इस घटना से आहत होकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अनशन पर बैठ गए। शंकराचार्य का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी उनसे माफी नहीं मांगेगा और सम्मान के साथ उन्हें स्नान के लिए नहीं ले जाया जाएगा, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। यह मामला धीरे-धीरे पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया और इसकी गूंज गोरखपुर तक पहुंची।

गोरखपुर से मिल रहा समर्थन गोरखपुर से भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और उनके समर्थक शंकराचार्य के समर्थन में सामने आए। शनिवार को सभी ने मिलकर फैसला लिया कि वे प्रयागराज जाकर शंकराचार्य से मुलाकात करेंगे, उनका आशीर्वाद लेंगे और मेला क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के सामने रखेंगे।

Image Source Here...

भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा- “भाजपा सरकार में संतों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। हमारी पार्टी संतों को पूजने का काम करती है। मेरा पुलिस प्रशासन से यही कहना है कि अभी भी देर नहीं हुआ है स्वामी से माफी मांगकर इस मामले को यहीं खत्म करे। मैं धन्यवाद देता हूं यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिन्होंने ब्राह्मणों के समर्थन में आए और महाराज से माफी मांगकर उनको स्नान करने के लिए कहा।”

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस