BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, BJP, Bargadwa • गोरखपुर / चरगांवा • 24-03-2026

भाजपा नेता हत्याकांड, परिवार 25 को बरगदवा में करेगा धरना प्रदर्शन, पार्षद की गिरफ्तारी व अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। चिलुआताल इलाके में 17 मार्च की सुबह भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में हत्या करने के 2 आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद घटना की साजिश रचने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। पुलिस की कार्रवाई से अभी भी मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों आरोप है कि बरगदवां के पार्षद का इस घटना में पूरा सहयोग है। पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की है। बरगदवां के रहने वाले राधेश्याम चौधरी का कहना है कि पुलिस ने सही कार्रवाई की है। भाजपा को बदनाम करने के लिए दूसरी पार्टी से जुड़े लोग पार्षद को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।

बरगदवा के ही राजमणि का कहना है कि पुलिस जांच कर सही दिशा में कार्रवाई कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। कुछ लोग इस केस को भटकाना चाह रहे हैं। पुलिस की भी जांच में अभी तक पार्षद की संलिप्तता कहीं नहीं मिली है।

Image Source Here...

सीएम को भेजा पत्र, 25 को करेंगे प्रदर्शन

भाजपा नेता की पत्नी सुशीला देवी ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि नामजद मुकदमा लिखवाने के बाद भी पार्षद को बचाया जा रहा है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

मांग करते हुए कहा कि पार्षद की गिरफ्तारी करके उनकी 80 करोड़ की अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो 25 मार्च को बरगदवा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए चौहान समाज में भी मैसेज भेजे जा रहे हैं। 25 मार्च को सभी को बरगदवा में एकत्रित होने के लिए कहा गया है।

इनके खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा

सुशीला देवी की तहरीर पर दीपक गौड़, पार्षद धर्मदेव चौहान, मुनीब चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू, अभय पांडेय व दो तीन अन्य के खिलाफ घटना वाले दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

नामजद आरोपियों में संलिप्तता मिलने पर दीपक गौड़ और लालजी यादव उर्फ गट्‌टू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। इसके अलावा अन्य नामजद की संलिप्तता की जांच चल रही है। इस मामले में असलहा देने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।

21 मार्च को पकड़े गए 6 और आरोपी

भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 21 मार्च को 06 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान चिलुआताल के बरगदवा निवासी दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गट्‌टू, शेषनाथ यादव, अंकित यादव, देवव्रत यादव और एक बाल अपचारी के रूप में हुई। बाल अपचारी ने राज की खून से सनी जैकेट जलाई थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस