BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, BJP • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता का स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प, बोले- मिशन 2027 पर फोकस

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के स्वागत में बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि वह भाजपा के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तथा संगठन का हित उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। संगठन को और मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी आगामी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। भाजपा की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ काम करेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन-2027 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में महानगर इकाई और अधिक सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करेगी।

Image Source Here...

बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह ‘आशू’, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन तथा क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रमेश प्रताप गुप्ता का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। पार्टी कार्यालय पूरे समय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह से गुलजार रहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस