BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bodi, Rapti river • गोरखपुर / चरगांवा • 18-04-2026

राप्ती नदी में उूबे 3 युवक के 18 घंटे बाद मिले शव, घर में मचा कोहराम

रूरल न्यूज नेटवर्क चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Image Source Here...

ग्रामीणों ने बताया कि बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), अभय उर्फ बंटी (18) और काजीपुर के शिव साहनी (20) शुक्रवार को दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटना की सूचना पर पहुंचे मां-बाप अभी इसी उम्मीद में थे कि उनके बच्चे नदी से जिंदा बाहर आएंगे। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तीनों दोस्त नहाते समय राप्ती नदी में डूबे थे। शनिवार सुबह करीब 18 घंटे बाद 8:30 बजे एनडीआरएफ ने तीनों का शव ढूंढकर बाहर निकाला। जिसके बाद मौके पर ही चीख पुकार मच गई। परिजन चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे। चिलुआताल थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19) 12वीं का छात्र था। उसके पिता विनोद यादव शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। परिवार ने बड़ी उम्मीदों के साथ उसे पढ़ाई और भविष्य संवारने के लिए हर संभव सहयोग दिया था। शुभम के दो भाई और एक बहन हैं। जैसे ही हादसे की सूचना घर पहुंची, मां-बाप और भाई-बहन बदहवास होकर नदी किनारे पहुंच गए और बार-बार उसका नाम पुकारते रहे। अभय उर्फ बंटी (18) पुत्र कृपा यादव 10वीं का छात्र था और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, गोरखपुर में पढ़ता था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बंटी परिवार की इकलौती संतान था, जिससे घर की पूरी दुनिया उसी पर टिकी थी। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

Image Source Here...

मां बेसुध होकर बार-बार यही कहती रहीं कि “अब हम किसके सहारे जिएंगे।” गांव के लोग परिवार को संभालने में जुटे रहे, लेकिन घर का हर कोना सन्नाटे में डूबा रहा।

शिव साहनी (20) पुत्र राम लखन 12वीं का छात्र था और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में अध्ययनरत था। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता पेंट-पॉलिश का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

शिव घर की जिम्मेदारियों का सहारा माना जाता था। हादसे के बाद पिता बार-बार नदी की ओर दौड़ते रहे। पिता का कहना था कि मेरा बेटा मर नहीं सकता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांवों में लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए, लेकिन हर घर में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:57
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा