• gorakhpur, cm yogi, children
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 03-04-2026
राप्ती नदी में डूूबे 4 बच्चों के शव मिले, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने की 36 घंटे मशक्कत, स्टंट और रील बनाने का था शौक, परिवार में मचा कोहराम
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर की
राप्ती नदी में डूबे 4 दोस्तों की लाश मिल गई। गुरुवार की शाम विवेक निषाद (15)
की लाश मिली।
घटना के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह अमन उर्फ बीरू राजभर (15), गगन पासवान (15) और अनिकेत यादव
(13) की लाश मिली।
इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना बुधवार की
है। इसके बाद से ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ राप्ती नदी में डूबे 4 बच्चों के शव
की तलाश कर रही थी।
Image Source Here...
बताया जा रहा
है कि खोराबार क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल पर बुधवार को 9 लड़के साइकिल से
स्टंट कर रील बना रहे थे। इस दौरान 5 लड़के राप्ती नदी में नहाते हुए रील बनाने लगे।
तभी पांचों लड़के डूबने लगे। इसमे से राजकरन उर्फ टाइमपास किसी तरह बाहर निकल आया
था।टाइमपास के बताने पर पुलिस
और परिजन सक्रिय हुए। नदी में डूबे बच्चों की तलाश के लिए तत्काल एसडीआरएफ और
एनडीआरएफ को लगाया गया।
Image Source Here...
कैंट थाना
क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर (15), मालवीय नगर
निवासी विवेक निषाद (15), जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) और रानीडीहा निवासी अनिकेत
यादव (13) अपने साथी
राजकरन उर्फ टाइमपास के साथ बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे साइकिल से मिर्जापुर
घाट पहुंचे थे। इनके साथ चार और दोस्त थे।
इसमे पांच
किशोर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने और रील बनाने लगे। इसी दौरान चारों
गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जबकि राजकरन किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल
आया।
घटना की सूचना मिलते ही
स्थानीय लोग, ग्राम प्रधान
और पुलिस मौके पर पहुंची। खोराबार और कैंट पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ
की टीम को बुलाया, जिन्होंने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार
साइकिल, कपड़े और एक
मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
Image Source Here...
गुरुवार को भी
सुबह से ही सर्च अभियान दोबारा शुरू किया गया। शाम के समय विवेक निषाद का शव घटना
स्थल से 100 मीटर दूरी पर
बरामद कर लिया गया, जबकि अन्य तीन किशोरों की तलाश जारी रही। शुक्रवार सुबह
राप्ती नदी में 3 किशोर का शव उतराता हुआ देखा गया। इसके बाद पुलिस की सूचना
दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा करके शव
पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
शव मिलने की
सूचना पर परिजन के साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों को रोते चीखते
देख, ग्रामीणों की
आंखें भी भर आई।
बच्चों की लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगा परिवार
बच्चों का शव मिलते ही
परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही सूचना घर पहुंची, परिजन बदहवास हालत में
घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। महिलाएं बार-बार बच्चों का नाम लेकर बेहोश हो जा रही
थी। पिता सतीश, जो पेशे से ऑटो चालक हैं। बेटे के शव को देख फूट-फूटकर रो
पड़े।
आसपास खड़े लोगों की
आंखें भी नम हो गईं। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सुंदर
और समीर अभी इस सदमे को समझ भी नहीं पा रहे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि वह
कक्षा 6 का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा था।
Share On :
×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा