BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Naya Savera • गोरखपुर / चरगांवा • 20-05-2026

आपस में मिलाए जाएंगे नया सवेरा के दोनों हिस्से. GDA उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद दिया निर्देश, एक नया व्यू डेक बनेगा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने लोकार्पण के 9 महीने बाद भी नया सवेरा के भाग एक एवं दो को आपस में न जोड़ने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जल्द ही दोनों हिस्सों को जोड़ने का निर्देश दिया है। उसके बीच लगी बैरिकेडिंग को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) तैयार कर नया सवेरा भाग दो की देखरेख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपाध्यक्ष मंगलवार को रामगढ़ताल और नौका विहार क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने नौका विहार जेटी के सामने से नया सवेरा फेज 1, चिड़ियाघर की ओर से नया सवेरा फेज 2 तक पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 10 के पास ताल किनारे खाली पड़ी भूमि पर नया व्यू डेक बनाने का निर्देश दिया। जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग ताल के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकें।

Image Source Here...

प्लेटफार्म नंबर 9 व 10 पर ताल की ओर सीढ़ियों के पास स्टेनलेस स्टील की रेलिंग लगाकर योग क्लास शुरू कराने का निर्देश दिया। नौका विहार फेज एक में सार्वजनिक सुविधा बढ़ाने के लिए यूरिनल और शोचालय निर्माण के निर्देश भी दिए। उन्होंने फेज एक में निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर रैंप की दीवारों और बेंचों के नीचे टूटे ग्रेनाइट पत्थरों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जाए। उसकी फोटोग्राफी कर रिकार्ड तैयार कराया जाए।

नजारत अनुभाग को नौका विहार फेज-1 में डिवाइडर पर लगे कर्व स्टोन और ग्रिल की पेंटिंग कराने, क्षतिग्रस्त कैनोपी की टेंसाइल मेम्ब्रेन बदलने और प्लेटफार्म नंबर-10 के पास जिम उपकरणों की मरम्मत या नए उपकरण लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से लग रहे ठेले-खोमचों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाकर इन्हें हटाने का निर्देश दिया।

पंप स्टेशन की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई। अधिकारियों को जल निगम से समन्वय कर किसी प्रकार की लीकेज की जांच कराने के निर्देश देने के साथ ही पूरे नया सवेरा क्षेत्र में सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। लोकार्पण के नौ माह बाद भी नया सवेरा फेज दो को फेज से नहीं जोड़ पाने पर उपाध्यक्ष ने तत्काल आरएफपी जारी कर नया सवेरा फेज दो की देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही दोनों फेज के बीच में लगी अस्थाई दीवार हटाने को कहा।

पैडलेगंज से नौकायन तक फुटपाथ की होगी मरम्मत सुबह मार्निंग वाक करने वालों के लिए राहत वाली सूचना है। दो साल से टूटे पड़े फूटपाथ की जीडीए मरम्मत कराएगा। साथ ही जेटी का सुंदरीकरण भी कराएगा। इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर दिग्विजयनाथ पार्क में क्षतिग्रस्त हो चुके ओपन जिम के सभी उपकरण बदलने का काम शुरू हो गया।

फूड स्ट्रीट के सामने नहीं लगेंगे ठेले-खोमचे जीडीए उपाध्यक्ष ने नौकायन मुख्य द्वार के पास जीडीए द्वारा विकसित किए गए फूड स्ट्रीट के सामने अवैध तरीके से लग रहे ठेले-खोंमचे हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान शुरू करने को कहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस