बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, डराकर लिए घर के गहने, आरोपी गिरफ्तार
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर
युवक ने गहने और नकदी हड़प लिए थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के
बरनहवा चकद निवासी अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है।जो वर्तमान में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर में रह रहा
था। पुलिस ने आरोपी को नौतनवा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक आईफोन भी बरामद
किया है।
Image Source Here...
युवती के
घरवालों गोली मारने की देता था धमकी
थाना प्रभारी विजय कुमार
सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि अभिषेक
शर्मा ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पिता और भाई को गोली मारने की धमकी दी और लगातार
दबाव बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला।पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उससे घर के
जेवरात और नकदी मंगवा लिए। इसमें सोने का चैन, माता का
मंगलसूत्र, टीका, नथिया, चांदी की पायल, झुमके (दो
जोड़ा) और चार जोड़ा पायल शामिल हैं। इसके अलावा करीब 40 हजार रुपये नकद भी लिए जाने का आरोप है।
इस मामले में पुलिस ने
एफआईआर दर्ज कर सर्विलांस की मदद से आरोपी को नौतनवा से गिरफ्तार किया। उसके पास
से एक आईफोन भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आईफोन भी युवती के पैसे से ही
उसने खरीदा था।
Share On :
×
14:11
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा