BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, parking • गोरखपुर / चरगांवा • 14-04-2026

पार्किंग को लेकर चले ईंट-पत्थर, खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचकर तहरीर दी

रूरल न्यूज नेटवर्क कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती इलाके में एक मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलने लगे।

मौके पर वहां लोग इकट्ठा हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच केवल बहस हो रही थी। लेकिन धीरे-धीरे मामला बिगड़ता गया। गुस्से में आकर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और फिर पथराव होने लगा। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के कारण अपने घरों में छिप गए। झड़प में दोनों पक्ष के कई लोगों को चोटें आई हैं। पथराव के दौरान वहां खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद संजय टिबरीवाल ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि- मेरी दुकान के आगे रवि वर्मा अपनी स्कूटी पार्क कर रहे थे। जब मेरे स्टाफ ने मना किया तो वो नहीं माने। मेरे स्टाफ ने उनकी स्कूटी को थोड़ा आगे खड़ा कर दिया जिसके बाद वो मुझसे और मेरे स्टाफ से हाथापाई करने लगे।

Image Source Here...

इसके बाद उन्होंने कहा कि लोग के इकट्ठा होने के बाद रवि वर्मा वहाँ से चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वो अपने साथ में 5-6 लोगों को लेकर आए और ईंट पत्थर चलाने लगे। इस घटना में हमलोग घायल हो गए।

दूसरे पक्ष भी पुलिस में शिकायत करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर देगी। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा कोई विवाद न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेती इलाके में अक्सर पार्किंग को लेकर झगड़े होते रहते हैं। इसलिए प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा