BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Budget, development, Pankaj Chaudhary • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

स्किल डेवलपमेंट के बजट में बढ़ोतरी हुई, कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा; पंकज चौधरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी गोरखपुर में "बजट पर युवा संवाद कार्यक्रम" को संबोधित कर रहे हैं। पंकज चौधरी ने कहा,आज युवाओं को इस बजट को समझने की जरूरत है। बजट के विषयों को ठीक से समझें और उसे जन-जन तक पहुंचाएं।

Image Source Here...

पंकज चौधरी ने कहा- स्किल डेवलपमेंट के बजट में बढ़ोतरी की गई है, ताकि हमारे नौजवान देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। वर्तमान में एनीमेशन ग्राफिक्स AI का चलन है। कंटेंट क्रिएशन के लिए युवाओं को अवसर मिलेगा।

बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पंकज चौधरी ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आम बजट 2026-27 को लेकर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें स्कूल और कॉलेजों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं। पंकज चौधरी ने कहा- गांव की खुशहाली के लिए बजट का 67 फीसदी हिस्सा ग्रामीण विकास के लिए दिया गया। इस बजट में महिला, किसान और युवाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।

मैं बाबा गोरक्षनाथ की धरती को प्रमाण करता हूं। आज युवाओं को इस बजट को समझने की जरूरत है। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि बजट के विषयों को ठीक से समझें और उसे जन-जन तक पहुंचाएं। हमें सरकार के जनहित कार्यों और योजनाओं को धरातल तक ले जाने का काम करना चाहिए।

Image Source Here...

प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, समाजवादी पार्टी को मुगल सल्तनत के अलावा कुछ याद नहीं आता। पिछड़ों के नेता कल्याण सिंह को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने का साहस तक सपा नहीं जुटा सकी, लेकिन माफियाओं और मुगलकालीन कब्रों पर जाने में उन्हें संकोच नहीं होता। जब सपा की सरकार थी, तब वे चुप रहे और अब बगुला भक्त बनकर सामने आ रहे हैं। दलितों और पिछड़ों पर यदि किसी ने अत्याचार किया है, तो वह समाजवादी पार्टी की सरकारों में हुआ है।

स्कूल और कॉलेजों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचे

आम बजट 2026-27 को लेकर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें स्कूल और कॉलेजों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। युवाओं में बजट को समझने और अपने सवाल रखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मंच पर स्वागत

क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सहदानंद राय ने मंच पर पंकज चौधरी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की जोरदार तालियों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस