BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Calls, sparrow • गोरखपुर / चरगांवा • 20-03-2026

गोरखपुर में गूंजी गोरैया बचाने की आवाज, 100 बच्चों को दिए गए घोसले

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में विश्व गौरैया दिवस से पहले नगर निगम में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौरैया संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम सदन हाल में हुआ। जहां नगर निगम, हेरिटेज फाउंडेशन, गोरखपुर वन प्रभाग और शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान की ओर से ‘घोसला वितरण एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया।

Image Source Here...

स्कूली बच्चों को दिया गया घोषला

इसके बाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शामिल किया गया। गोरखपुर पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों से आए 100 बच्चों को गोरैया के घोंसले वितरित किए गए।

बच्चों को कहा गया कि वे इन घोंसलों को रंगकर अपने घरों में लगाएं और खुद भी ऐसे घोंसले बनाकर दूसरों को प्रेरित करें। साथ ही गर्मियों में पक्षियों के लिए छत पर दाना और पानी रखने की सलाह दी गई।

मेयर बोले- हमें अधिक पौधे लगाने की जरूरत

महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पहले गोरैया पक्षियों के झुंड आमतौर पर हर घर के आसपास दिखते थे और उनकी मौजूदगी सुखद यादें छोड़ती थी।

लेकिन अब समय के साथ ये पक्षी धीरे-धीरे गायब होते जा रहे हैं और दुर्लभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गोरैया को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास हरियाली बढ़ाएं, कीटनाशकों का कम उपयोग करें और पक्षियों के लिए सुरक्षित घोंसले बनाएं। छोटे-छोटे प्रयासों से हम गोरैया को फिर से अपने घरों में वापस ला सकते हैं और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रख सकते हैं।

Image Source Here...

डीएफओ बोले: गौरैया पर्यावरण के लिए जरूरी

इसके बाद डीएफओ विकास यादव ने बताया कि 2010 से विश्व गौरैया दिवस मनाया जा रहा है और अब यह 50 से अधिक देशों में फैल चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 2012 में गौरैया को दिल्ली का राज्य पक्षी घोषित किया गया था।

उन्होंने कहा कि गौरैया पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह कीटों को नियंत्रित करने, परागण करने और बीज फैलाने में मदद करती है।

कार्यक्रम में नगर निगम और वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि शहर में गोरैया को आकर्षित करने के लिए बोगनवेलिया, मेहंदी, करोंदा, गुड़हल, नीम, आम और अमरूद जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही पार्कों, डिवाइडर और अन्य स्थानों पर मियाबॉकी पद्धति से पौधरोपण किया जा रहा है, ताकि पक्षियों को सुरक्षित जगह मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में गोरैया संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे मनीष वर्मा को ‘पृथ्वी मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया गया। वे पिछले 16 वर्षों से घायल पशु-पक्षियों की सेवा और पौधरोपण का काम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 2000 से अधिक घोंसले लोगों के बीच बांटे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस