BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Cancer, awarenes, check-up camp • गोरखपुर / चरगांवा • 31-01-2026

यांत्रिक कारखाना में कैंसर जागरूकता, स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 282 लोगों की हुई जांच

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना परिसर में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिजनों में कैंसर और जीवनशैली से संबंधित बिमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समय पर बीमारी की पहचान करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत मौखिक (ओरल), स्तन (ब्रेस्ट) और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।

Image Source Here...

282 लोगों की हुई जांच

शिविर में कुल 282 लोगों की जांच की गई, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जरुरी परामर्श भी दिया। इस सेशन में कैंसर की शुरूआती पहचान, लक्षण, रोकथाम और समय पर इलाज के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस सफल आयोजन के लिए विशेष सहयोग और मार्गदर्शन के लिए डॉ. सुनील कुमार शर्मा, मुख्य कारखाना प्रबंधक, गोरखपुर, अनुज मिश्रा, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (वर्क्स), रवि मिश्रा और विनय श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधीक्षक का विशेष योगदान रहा।

Image Source Here...

कार्यक्रम के आयोजन में रेलवे मेंस यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (मंडल मंत्री), अनिल कुमार निषाद (मंडल अध्यक्ष),राहुल सिंह, अनिल सिंह विशेन, अनिल यादव, प्रण शाही एवं नित्यानंद पांडेय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के सचिव ने बताया- शिविर के सफल संचालन में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल और शोध संस्थान (HPPCH) की चिकित्सकीय टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें डॉ. मीनाक्षी राय, डॉ. पलाश जायसवाल, आयुष श्रीवास्तव, गिरजेश्वरी, प्रिया, अंकित और रामसुंदर शामिल रहे, जिन्होंने पूरे शिविर के दौरान समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान कीं।

इसके अलावा, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग, AIIMS गोरखपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे शिविर को और अधिक प्रभावी बनाया जा सका। HPPCH द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प दोहराया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:12
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा