पूजा-अर्चना कर पहुंचे परीक्षार्थी:33 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शुरू हुई CBSE बोर्ड परीक्षा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शुरू
हो गई हैं। पहले दिन मैथ्स का पेपर कड़ी सुरक्षा और सघन निगरानी के बीच चल रहा है।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन और बोर्ड की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए
हैं, जिससे परीक्षा
प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।
परीक्षा
केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्र
व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक
और सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की
अव्यवस्था न हो। केंद्रों पर परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से
पालन कराया जा रहा है।
पूजा-अर्चना और दही-चीनी के साथ दिखा उत्साह
परीक्षा से
पहले कई छात्र-छात्राएं भगवान के सामने पूजा-अर्चना और आरती करते नजर आए। वहीं
अभिभावकों ने बच्चों को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। कई
परीक्षार्थी अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। पहले दिन को
लेकर छात्रों में हल्का तनाव जरूर दिखा, लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद माहौल सामान्य
और अनुशासित बना रहा।
Image Source Here...
33 विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
जिले के 33
विद्यालयों को
परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित
व्यवस्था के साथ सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र
व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन
कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी
रहे।
CBSE के समन्वयक डॉ. सुनीत कोहली ने बताया कि परीक्षा से
जुड़ी सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और सभी केंद्रों पर परीक्षकों की
तैनाती कर दी गई है। केंद्रों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश
भी जारी किए गए हैं।
Share On :
×
12:58
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा